स्वरा भास्कर के मम्मी- पापा ने ग्रुप चैट में किया फ्लर्ट, ऐसा था बेटी का रिएक्शन

हाल ही में स्वरा ने अपने व्हॉट्सएप ग्रुप चैट की एक फोटो शेयर की है। इस चैट में स्वरा के माता- पिता आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी उनकी बेटी यानी कि स्वरा उन्हें टोकती हैं कि वो दोनों ग्रुप में फ्लर्ट ना करें।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:13 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:13 PM (IST)
स्वरा भास्कर के मम्मी- पापा ने ग्रुप चैट में किया फ्लर्ट, ऐसा था बेटी का रिएक्शन
स्वरा भास्कर की तस्वीर, फोटो साभार: Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करती हैं। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से फैंस के सामने रखती हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर स्वरा का विरोध भी काफी किया जाता है। लेकिन उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता।

स्वरा भास्कर कई बार अपनी और अपने परिवार से जुड़ी पोस्ट भी शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने व्हॉट्सएप ग्रुप चैट की एक फोटो शेयर की है। इस चैट में स्वरा के माता- पिता आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी उनकी बेटी यानी कि स्वरा उन्हें टोकती हैं कि वो दोनों ग्रुप में फ्लर्ट ना करें। इस मजेदार कनवर्सेशन को शेयर करते हुए स्वरा ने कैप्शन में लिखा, 'समय डार्क है, लेकिन पैरेंट्स के साथ व्हॉट्सएप चैट काफी मजेदार होता है'।

Times are dark but what’s app group chat with parents is always fun! 😬😬😍😍 pic.twitter.com/dVM6fbPKX6

— Swara Bhasker (@ReallySwara) April 17, 2021

स्वरा ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमें पहले उनके पापा एक वॉइस मैसेज भेजते हैं। इसके बाद उनकी मम्मी भेजती हैं। ये सिलसिता 4-5 मैसेज तक चलता है। इसके बाद स्वरा भास्कर अपने मम्मी पापा से कहती हैं कि, 'प्लीज आप यह सब आप अपने पर्सनल चैट पर करो'। स्वरा की इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यीजर्स भी कमेंट कर हंस रहे हैं।

बता दें कि बीते दिनों स्वरा भास्कर ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर अभिनेत्री काफी इमोशनल होते हुए नजर आई थीं। वीडियो को पोस्ट करते हुए स्वरा ने लिखा था, 'बर्थडे सरप्राइज! मेरे माता-पिता और सहयोगियों ने मेरी बर्थडे ईवनिंग पर सेलिब्रेशन रखा था, यह अडवांस में था तो मैं सरप्राइज्ड रह गई। मैं सच में सरप्राइज्ड थी। मैं दुनिया की सबसे लकी इंसान हूं जिसे ऐसे पेरेंट्स, परिवार और ये दोस्त मिले।'

Mira Rajput Kapoor ने फोटो शेयर कर अपनी फेवरेट ‘आईपीएल’ टीम का किया खुलासा

chat bot
आपका साथी