VIDEO: कैमरे के सामने लड़खड़ाईं सुष्मिता सेन, घबराते हुए एक्ट्रेस ने कहा- 'अरे बाप रे, अभी गिरते...'

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन भले की बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुष्मिता सोशल मीडिया पोस्ट और इंटरव्यू के अलावा स्पॉट होने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर से उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 09:34 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 09:34 AM (IST)
VIDEO: कैमरे के सामने लड़खड़ाईं सुष्मिता सेन, घबराते हुए एक्ट्रेस ने कहा- 'अरे बाप रे, अभी गिरते...'
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन, तस्वीर : voompla

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन भले की बड़े पर्दे से दूर हों, लेकिन वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुष्मिता सोशल मीडिया पोस्ट और इंटरव्यू के अलावा स्पॉट होने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर से उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान सुष्मिता सेन के साथ ऐसा हुआ कि वह डर गईं। दरअसल उन्हें मुंबई में एक स्टोर के सामने स्पॉट किया गया।

वहां चलते हुए सुष्मिता सेन को ऐसी ठोकर लगी कि वह गिरते-गिरते बचीं। अभिनेत्री के इस वीडियो को फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में सुष्मिता सेन व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाई हिल कैरी किया हुआ है। स्टोर के गेट से वह जैसे ही बाहर निकलती हैं तो उनके पैर में ठोकर लग जाती है और लड़खड़ा जाती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)

हालांकि सुष्मिता सेन खुद को संभाल लेती हैं, लेकिन इस दौरान वह कहती हैं, 'अरे बाप रे, अभी गिरते।' थोड़ी देर बाद सुष्मिता सेन पैपराजी को पोज देने के लिए साइड में चली जाती हैं। दिग्गज अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुष्मिता सेन के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)

आपको बता दें कि सुष्मिता सेन जल्द अपने बहुचर्चित वेब सीरीज आर्या के सीजन 2 में नजर आने वाली हैं। आर्या बीते साल ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस होटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों को काफी प्यार मिला था। वहीं हाल ही में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में इंटरनेशनल ड्रामा सीरीज में भारत से आर्या को नॉमिनेट किया गया। सुष्मिता सेन ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा, 'भारत…टीम आर्या को बधाई।'

वेब सीरीज आर्या के बारे में बता दें कि इस सीरीज में सुष्मिता के साथ चंद्रचूर सिंह, सिकंदर खेर, विकास कुमार के अलावा कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इसमें सुष्मिता ने आर्या का किरदार निभाया है जिसमें वह पति के निधन के बाद अलग अवतार में नजर आती हैं। वह परिवार की सुरक्षा के लिए किसी से भी लड़ने को तैयार होती हैं। 

chat bot
आपका साथी