बारिश में मोरनी बनकर झूमती नजर आईं सुष्मिता सेन, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

अब हाल ही में सुष्मिता सेन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुष्मिता बारिश में मोरनी की तरह नाचती हुई दिख रही हैं। जिसे देख उनके फैंस उन पर अथाह प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही साथ उनके टैलेंट की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:58 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:58 PM (IST)
बारिश में मोरनी बनकर झूमती नजर आईं सुष्मिता सेन, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
सुष्मिता सेन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपने फैंस के दिलों पर आज भी राज करती हैं। सुष्मिता सेन का अपने फैंस के प्रति प्यार और सम्मान उन्हें अन्य सेलेब्स से कुछ तो अलग बनाता ही है। जिसकी वजह से वो हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में सुष्मिता सेन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुष्मिता बारिश में मोरनी की तरह नाचती हुई दिख रही हैं। जिसे देख उनके फैंस उन पर अथाह प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही साथ उनके टैलेंट की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी कई पोस्ट और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। जिसे देखकर सुष्मिता के फैंस अभिनेत्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो में सुष्मिता सेन एक स्विमिंग पूल के पास शिव रिदम पर क्लासिकल डांस कर रही हैं।

सुष्मिता सेन ने ये वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। वीडियो में सुष्मिता सेन ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ है। अभिनेत्री बारिश में मोरनी की तरह थिरकते हुए डांस कर रही हैं। ये वीडियो देखकर सुष्मिता सेन के फैंस भी खासे खुश नजर आ रहे हैं। सुष्मिता सेन के फैंस इस वीडियो को देख कह रहे हैं कि ये है असली टैलेंट। सुष्मिता सेन के डांस को उस जगह की खूबसूरती और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

बता दें कि सुष्मिता सेन 90 के दशक की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। सुष्मिता ने कई फिल्मों में काम किया। जिसके बाद साल 2001 में उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और अपनी बेटियों के पालन- पोषण में जुट गईं। इस दौरान उन्होंने अपना सारा समय अपनी बेटियों और परिवार को दिया। जिसके करीब 10 साल बाद सुष्मिता ने एक बार फिर से रुपहले पर्दे पर कदम रखा। सुष्मिता बीते साल वेब सीरी 'आर्या' में नजर आई थीं। जिसमें उनके किरदार को खूब पसंद किया गया।

chat bot
आपका साथी