Rajeev Sen Charu Asopa Delete Wedding Photo: शादी में अनबन की खबरों के बीच राजीव-असोपा ने डिलीट कीं शादी की सारी फोटोज़

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारू असोपा मोस्ट लविंग कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 11:52 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 12:03 PM (IST)
Rajeev Sen Charu Asopa Delete Wedding Photo: शादी में अनबन की खबरों के बीच राजीव-असोपा ने डिलीट कीं शादी की सारी फोटोज़
Rajeev Sen Charu Asopa Delete Wedding Photo: शादी में अनबन की खबरों के बीच राजीव-असोपा ने डिलीट कीं शादी की सारी फोटोज़

नई दिल्ली, जेएनएन। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारू असोपा मोस्ट लविंग कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। चारू और राजीव ने पिछले साल ही शादी की है, दोनों की शादी को अभी एक साल ही हुआ है। लेकिन बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों की शादीशुदा ज़िंदगी में अनबन चल रही है।

दो दिन पहले चारू ने एक ऐसा पोस्ट भी किया था जिससे फैंस की टेंशन बढ़ गई थी। इसी बीच चारू और राजीव ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की सारी फोटोज़ डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं चारू और राजीव ने एक दूसरे की फोटो भी  इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी है। अब चारू के इंस्टाग्राम पर बस चारू की फोटो हैं, और राजीव के इंस्टाग्राम पर केवल राजीव की फोटो हैं। वरना दोनों साथ में अक्सर ही रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते थे।

 

View this post on Instagram

कशमकश से भरी जिंदगी तोहमतें भी बेशुमार हैं।। यह काफिला है शिकायतों का लोग केवल सवाल करते हैं।। समझना है तो खुद को ही समझ बेगैरत समझ जाए तो क्या बात है?? मसले तो रोज आएंगे जीवन में हल कौन से होंगे यह सवाल नासूर है?????? मिजाज वाकिफ भी है और नाकाफी भी वजूदे मिसाल क्या बनेंगे सवाल बाकी है अभी।।।। नाराज रिश्तो को नाराज ही रहने दो समुंद्र में पत्थर फेंकने से तरंगे बनती हैं पानी बहता नहीं।।। Written by Seema valiya

A post shared by Charu Asopa (@asopacharu) on Jul 8, 2020 at 10:36pm PDT

चारू ने किया था ये पोस्ट : चारू और राजीव कुछ दिनों से अलग लह रहे हैं। कई दिनों से खबरें चल रही हैं कि दोनों की शादी टूटने की कगार पर है। दिन पहले चारू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, 'हंसते बहुत हो टूटे हो क्या?। ये पोस्ट शेयर करने के बाद लोग चारू से सवाल पूछन लगे कि वो परेशान हैं क्या? वहीं कुछ फैंस ने राजीव को लेकर भी चारू से सवाल किए।

 

View this post on Instagram

😊

A post shared by Charu Asopa (@asopacharu) on Jul 6, 2020 at 12:11pm PDT

शादी में अनबन की खबरों पर राजीव ने दिया था ये बयान : एक न्यूज़ पोर्टल से बात करते हुए राजीव ने कहा था, ‘इन सारी खबरों को पढ़कर मुझे बहुत हंसी आ रही है। क्योंकि मैं सिर्फ अपने काम के सिलसिले में दिल्ली हूं, तो लोगों को लग रहा है कि हमारी लड़ाई हो गई है और अब हम साथ नहीं रह रहे हैं। हम कितनी मज़ाकिया दुनिया में जी रहे हैं’।

chat bot
आपका साथी