सुष्मिता सेन समेत इन 7 अभिनेत्रियां ने नहीं की शादी, जानिये वजह

परवीन बाबी का भी नाम कई सितारों से जुड़ा। खास कर अमिताभ बच्चन से। पर, परवीन की शादी नहीं हुई।

By Hirendra JEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 10:39 AM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 10:24 AM (IST)
सुष्मिता सेन समेत इन 7 अभिनेत्रियां ने नहीं की शादी, जानिये वजह
सुष्मिता सेन समेत इन 7 अभिनेत्रियां ने नहीं की शादी, जानिये वजह

मुंबई। बॉलीवुड में अब दीपिका पादुकोण के बाद प्रियंका चोपड़ा की शादी के धूम है। इस सिलसिले में आज हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की जिन्होंने शादी नहीं की है। इस लिस्ट में सबसे पहले बात सुष्मिता सेन की। सुष्मिता ने हाल ही में अपना 43 वां जन्मदिन मनाया। सुष्मिता की पहचान भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में फैशन आइकॉन और मॉडल के तौर पर है। इन्होंने 1994 में मिस इंडिया और ब्रह्माण्ड सुन्दरी का खिताब जीता था। इसके बाद सुष्मिता ने साल 1996 में बॉलीवुड में अपना सफर फ़िल्म 'दस्तक' से शुरू किया। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर सुष्मिता की पिछली रिलीज फ़िल्म 'ज़िंदगी रॉक्स' थी, जो साल 2006 में हुई। 

इन दिनों सुष्मिता अक्सर अपने एक ख़ास दोस्त के साथ स्पॉट की जा रही हैं और दोनों के रिश्ते और शादी तक की बात सामने आने लगी है। लेकिन, सुष्मिता ने इन ख़बरों को आधारहीन बताया है। मिस यूनीवर्स का खिताब जीतने के पहले और बाद में भी कई पार्टनर रहे हैं सुष्मिता के जीवन में। लेकिन, सुष ने शादी नहीं की है। सुष्मिता की दो बेटियां हैं, रेनी और अलीषा। इनको सुष्मिता ने गोद लिया है। सुष्मिता कहती हैं कि वह अपनी बेटियों के साथ खुश हैं। उन्हें कभी किसी की कमी नहीं महसूस होती। 

यह भी पढ़ें: कभी ज़ीनत अमान की वजह से देवानंद और राज कपूर में थी तकरार, अब दिखती हैं ऐसी

बहरहाल, जैसा कि आप जानते ही हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में शादी कर ली है। इस साल अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और अब दीपिका के रूप में तीन बड़ी अभिनेत्रियों ने अपना घर बसा लिया। l लेकिन, आज हम आपको उन 7 एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने शादी नहीं की है। इस लिस्ट में सुष्मिता के बाद दूसरा नाम है तब्बू का! हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने अपना 47 वां जन्मदिन मनाया। तब्बू का ज़िक्र जब भी आता है तो उनकी शादी को लेकर ज़रूर बात होती है कि उन्होंने आखिर शादी क्यों नहीं की? लेकिन, ऐसा नहीं है कि इस लिस्ट में तब्बू अकेली हैं। तब्बू जिनका नाम साजिद नाडियाडवाला से लेकर नागार्जुन तक से जुड़ा है। तब्बू ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनायी है। लेकिन, 47 की उम्र में भी वो अविवाहित हैं। एक इंटरव्यू में तब्बू ने कहा था कि अजय देवगन की वजह से वो शादी नहीं कर सकीं, क्योंकि अजय किसी लड़के को उनके पास ही नहीं आने देते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि वो मज़ाक कर रही थीं! 

नब्बे के दौर में 'आशिकी' फ़िल्म से देश भर में रातों रात फेमस होने वाली एक्ट्रेस अनु अग्रवाल भी अविवाहित हैं। गौरतलब है कि अनु ठीक से सफलता की सीढ़ी भी न चढ़ सकीं थीं कि वो एक दुर्घटना का शिकार हो गयीं। बड़ी ही मुश्किलों से उनकी जान बचायी जा सकी। मेमोरी पर भी काफी असर हुआ और बाद में जब वो थोडा संभली तो फिर उन्होंने संन्यास धारण कर लिया था। ऐसे में उनके लिए शादी-ब्याह का कोई मायने रहा नहीं!

इस लिस्ट में एक नाम सुलक्षना पंडित का भी है। इनका दिल संजीव कुमार पर आ गया था लेकिन संजीव कुमार ने सुलक्षना के प्यार को नहीं समझा। संजीव उन दिनों हेमा मालिनी से इंकार सुनने के बाद अपनी ही धुन में उदास खोये थे। इस बीच सुलक्षना पर संजीव के इंकार का गहरा असर रहा और वो अपना मानसिक संतुलन भी खो बैठीं। शादी, सिनेमा, प्रेम सब कहीं पीछे छूट गया।

अभिनेत्री आशा पारेख दशकों तक फ़िल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रही हैं। न जाने कितनी ही हिट फ़िल्में उन्होंने दी हैं। लेकिन, उनके जीवन में कुछ ऐसा संयोग रहा कि आशा अविवाहित ही रह गयीं। आज वो 75 साल की हैं और अपनी ज़िंदगी जी रही हैं।

नंदा जो अपने दौर की टॉप एक्ट्रेस रही हैं। 'जब जब फूल खिले' की इस एक्ट्रेस को जीवन ने कई मौके दिए पर उन्होंने कभी किसी को हां नहीं कहा। बहुत बाद में वहीदा रहमान के कहने पर वो मनमोहन देसाई से जुड़ी पर उसी दौरान मनमोहन देसाई की डेथ हो गयी। फिर, संयोग ऐसा रह गया कि नंदा कभी शादी नहीं कर सकीं और आजीवन अविवाहित रहीं।

परवीन बाबी का भी नाम कई सितारों से जुड़ा। खास कर अमिताभ बच्चन से। पर, परवीन की शादी नहीं हुई। कहते हैं वो बीमार रहने लगीं। एक ऐसा भी दौर था जब अमिताभ बच्चन के नाम से उन्हें डर लगने लगा था।

यह भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड के 7 ऐसे स्टार्स जिन्होंने 1-2 नहीं बल्कि 3-4 शादियां तक की, देखें तस्वीरें

बहरहाल, ये थीं बॉलीवुड की 7 एक्ट्रेसेस जिन्होंने शादी नहीं की। इनके अलावा और नाम अगर देखें तो सुरैया जैसी एक्ट्रेस भी इस लिस्ट में हैं।

chat bot
आपका साथी