Susheel Gowda Suicide: सुशांत सिंह राजपूत के बाद 30 साल के टीवी एक्टर ने किया सुसाइड, सदमे में इंडस्ट्री

Susheel Gowda Death आत्महत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशील ने 7 जुलाई को सुसाइड किया। सुशील एक्टर के साथ फिटनेस ट्रेनर भी थे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 09:30 AM (IST)
Susheel Gowda Suicide: सुशांत सिंह राजपूत के बाद 30 साल के टीवी एक्टर ने किया सुसाइड, सदमे में इंडस्ट्री
Susheel Gowda Suicide: सुशांत सिंह राजपूत के बाद 30 साल के टीवी एक्टर ने किया सुसाइड, सदमे में इंडस्ट्री

नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड का ग़म अभी भी मनाया जा रहा है। ऐसे में कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद ख़बर आयी है। 30 साल के टीवी एक्टर सुशील गौड़ा ने अपने गृहनगर मंड्या में सुसाइड कर ली, जिससे कन्नड़ इंडस्ट्री सदमे में है। आत्महत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशील ने 7 जुलाई को सुसाइड की। सुशील एक्टर के साथ फिटनेस ट्रेनर भी थे। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सुशील Salaga फ़िल्म से कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले थे। फ़िल्म में अभिनेता दुनिया विजय लीड रोल में हैं, जबकि सुशील पुलिस ऑफ़िसर का किरदार निभा रहे थे। दुनिया विजय को सुशील की मौत से गहरा सदमा लगा है। उन्होंने फेसबुक पर अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा- जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तो मुझे उनमें हीरो बनने का काबिलियत नज़र आयी। फ़िल्म रिलीज़ भी नहीं हुई और वो छोड़कर चले गये। जो भी समस्या हो, मगर आत्महत्या कोई इलाज नहीं है। मुझे लगता है कि मौतों का यह सिलसिल इस साल रुकने वाला नहीं है। यह सिर्फ़ कोरोना वायरस के डर की वजह से नहीं है, बल्कि लोग भरोसा खो रहे हैं। उनके पास काम नहीं है, जिससे ज़िंदगी जीने के लिए पैसा कमा सकें। इस मुश्किल से उबरने के लिए बहुत मजबूत होने की ज़रूरत है। 

सुशील ने टीवी शो अंतपुर में रोमांटिक रोल निभाया था। इस शो में सुशील के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली अमिता रंगनाथ ने कहा- यकीन नहीं हो रहा कि वो नहीं रहे। इतने मधुर और विनम्र स्वभाव के शख़्स थे, जिसने कभी अपना आपा नहीं खोया। यह जानकर अफ़सोस हो रहा है कि इतनी जल्दी चले गये। मनोरंजन जगत में कामयाबी हासिल करने के लिए उनके पास काफ़ी टैलेंट था।  

शो के निर्देशक अरविंद कौशिक ने फेसबुक पेज पर लिखा- दुखद ख़बर है। सुशील गौड़ा, जिन्होंने मेरे सीरियल अंतपुर में लीड रोल निभाया था, नहीं रहे। श्रद्धांजलि। 

chat bot
आपका साथी