महादेव के अनन्य भक्त थे सुशांत सिंह राजपूत, चांद- तारों के साथ भगवान में भी रखते थे आस्था

सुशांत सिंह राजपूत काफी धार्मिक प्रवृत्ति के हुआ करते थे। अभिनेता महादेव के अनन्य भक्त थे। इसका अंदाजा उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर भी आसानी से लगाया जा सकता है। सुशांत ने निधन से कुछ दिन पहले उन्होंने भगवान भोलेनाथ की एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:18 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:12 AM (IST)
महादेव के अनन्य भक्त थे सुशांत सिंह राजपूत, चांद- तारों के साथ भगवान में भी रखते थे आस्था
महादेव के अनन्य भक्त ते सुशांत सिंह राजपूत, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। समय कब और कैसे निकल जाता है पता ही नहीं चलता। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे से अब तक उनके चाहने वाले निकल भी नहीं पाए थे। देखते ही देखते उनकी पहली पुण्यतिथि भी आ गई। लेकिन उनके फैंस और परिवार के मन में जो सवाल एक साल पहले तक थे वो जस की तस हैं। ना ही इस मौत की गुत्थी अब तक सुलझ पाई है और ही कोई खुलासा हो पाया है। हालांकि इन सबके बीच सुशांत सिंह राजपूत का एक अलग ही व्यक्तित्व लोगों के सामने आया। क्या आप जानते हैं कि दिवंगत अभिनेता काफी धार्मिक प्रवृत्ति के थे।

जी हां! सुशांत सिंह राजपूत काफी धार्मिक प्रवृत्ति के हुआ करते थे। अभिनेता महादेव के अनन्य भक्त थे। इसका अंदाजा उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर भी आसानी से लगाया जा सकता है। सुशांत ने निधन से कुछ दिन पहले यानी कि 2 जून को भगवान भोलेनाथ की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में भगवान शिव का ही मंत्र भी लिखा था।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput)

इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो भी साझा किया था। इस वीडियो में सुशांत भगवान भोलेनाथ की भक्ति करते दिखाई दिए थे। सुशांत वीडियो में 'जय जय शिव शंभू' गाते हुए नजर आए थे। सुशांत सिंह राजपूत अक्सर चांद- तारों की बातें किया करते थे। उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स भी इसी से जुड़े हुए होते थे। लेकिन विज्ञान के साथ- साथ सुशांत धर्म को भी मानते थे।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput)

सुशांत के धार्मिक प्रवृत्ति के बोने का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अभिनेता अपना जन्मदिन भगवान की भक्ति में लीन होकर मनाया करते थे। सुशांत ने इंस्टाग्राम पर साल 2020 में मनाए जन्मदिन के कुछ वीडियो शेयर किए थे। इन वीडियो में अभिनेता अपने परिवार के साथ भगवान की भक्ति में लीन नजर आए थे। साथ ही साथ वो अपनी तस्वीरों के कैप्शन में भी कई बार श्लोक और मंत्र भी लिखा करते थे।

सुशांत सिंह राजपूत बेहतरीन अभिनेता होने के साथ- साथ जमीन से जुड़े व्यक्ति रहे हैं। उनका साधारण व्यक्तित्व हमेशा लोगों को उनकी ओर आकर्षित करता था। तभी तो अभिनेता के निधन के बाद भी उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। 14 जून 2020 का दिन जब अभिनेता की निधन की खबर आई तो कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पाया। हर किसी की आंखें नम थीं। सभी जानना चाहते थे कि आखिर सुशांत के साथ हुआ क्या।

इस पूरे एक साल में अभिनेता से जुड़ी कई बातें सामने आईं। अलग- अलग लोगों ने अलग- अलग बातें कीं। किसी ने उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की तो किसी ने उनकी छवि बनाने की कोशिश की। लेकिन एक प्रशंसक अपने अभिनेता को बेहतर तरीके से जानता है इस बात का उदाहरण सुशांत के फैंस ने ही दिया है। हालांकि अब तक सीबीआई मामले में किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। लेकिन सुशांत के प्रशंसकों और उनके परिवार को पूरा भरोसा है कि अभिनेता को इंसाफ जरूर मिलेगा।

chat bot
आपका साथी