Sushant Singh Rajput के मौत के एक साल बाद वायरल हो रहा है उनका ये Video, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग!

सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सीरियल पवित्रा रिश्ता में काम किया था। इस सीरियल में वह अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए थे। शो में सुशांत ने मानव के तौर पर लोगों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:34 AM (IST)
Sushant Singh Rajput के मौत के एक साल बाद वायरल हो रहा है उनका ये Video, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग!
Photo Credit - Sushant Singh Rajput Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक वर्सटाइल एक्टर रहें हैं। उनके निधन को एक साल होने वाला है। इन एक साल में उनको न उनकी फैमिली और न ही उनके फैंस उन्हें भूल पाए हैं। सुशांत की मौत की खबर ने उनके परिवार और फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री भी हिला कर रख दिया था। सुशात को याद कर उनकी फैमिली, दोस्त और फैंस लगातार उनसे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब सुशांत का एक थ्रोबैक वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत CID के एक एपिसोड में नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर एक बार फिर से सभी ने उनकी एक्टिंग का लोहा माना। यहां देखें वीडियो...                                                                   

जैसा की ये बात सभी जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने टीवी के हिट सीरियल 'पवित्रा रिश्ता' में काम किया था। इस सीरियल में वह एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए थे। शो में सुशांत ने 'मानव' के तौर पर  

लोगों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा था। इसके बाद उन्होंने टीवी छोड़कर बॉलीवुड की ओर रुख कर लिया था और साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। लेकिन एक बार फिर से वो टीवी पर लौटे थे, CID के एक खास एपिसोड में डिटेक्टिव बनकर। वहीं अब इन दिनों सीआईडी का ये एपिसोड एक बार फिर से वायरल होता दिखाई दे रहा है। 

बता दें कि साल 2015 में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले CID के एक स्पेशल एपिसोड में दिखाई दिए थे। दरअसल, वो इस शो पर अपनी फिल्म 'ब्योमकेश बख्शी' को प्रमोट करने आए थे। सुशांत CID के इस एपिसोड में एसीपी प्रद्युम्न, दया, जीत के साथ मुंबई और कोलकाता में हो रहे मर्ड्स से जुड़ा केस सॉल्व करते दिखाई दिए थे। एक्टर के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  

सुशांत सिंह राजपूत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई। 'काय पो छे!' के बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी अगली फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया।   

chat bot
आपका साथी