Sushant Singh Rajput जैसा दिखने वाले शख़्स का वीडियो वायरल, जानें क्या बोले सुशांत के फैंस

Sushant Singh Rajput Look A Like इस वीडियो में सुशांत के हमशक्ल को दिखाया गया है। एक झलक देखने पर इस शख़्स की सूरत सुशांत से काफ़ी मिलती है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 06:59 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 01:40 PM (IST)
Sushant Singh Rajput जैसा दिखने वाले शख़्स का वीडियो वायरल, जानें क्या बोले सुशांत के फैंस
Sushant Singh Rajput जैसा दिखने वाले शख़्स का वीडियो वायरल, जानें क्या बोले सुशांत के फैंस

नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हुआ था, मगर उनके फैंस का दुख कम नहीं हो रहा। सोशल मीडिया में लगातार सुशांत को याद किया जा रहा है। वहीं, नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म को लेकर एक बहस भी छिड़ी हुई है। पुलिस सुशांत के केस की जांच कर रही है। इन सबके बीच इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। इस वीडियो में जो शख़्स है, उसे देखकर आप भी धोखा खा जाएंगे। एक नज़र में समझेंगे सुशांत सिंह राजपूत हैं। हालांकि सुशांत के फैंस इस वीडियो को देख ख़ुश नहीं हैं। उनका मानना है कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। 

वीडियो में जो व्यक्ति नज़र आ रहा है, उसका नाम सचिन तिवारी है। सुशांत के साथ शारीरिक समानताओं की वजह से इसे उनका हमशक्ल बताया जा रहा है। इस वीडियो में कई क्लिप्स हैं, जिनमें सचिन तिवारी को अलग-अलग अंदाज़ में दिखाया गया है। फैंस ने वीडियो में सुशांत और सचिन के बीच समानताओं पर गौर किया। कुछ ने लिखा कि वो साइड से सुशांत की तरह दिखता है तो किसी ने कहा कि दूर से सुशांत की झलक नज़र आती है। इस वीडियो को फेसबुक पर हे गाइज़ नाम के पेज से शेयर किया गया है। 

इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- सुशांत की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। उनके जैसा कोई नहीं है। वो हुनरमंद और बड़े दिलवाले थे। सुशांत की हमेशा याद आएगी। एक और फैन ने लिखा कि सिर्फ़ एक सुशांत था और उसे कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। कभी नहीं।

एक फैन ने कमेंट किया कि यह डुप्लीकेट ठीक है। लेकिन सुशांत जैसे हीरे को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। अपनी स्टाइल से वो बिल्कुल अलग थे। हालांकि कुछ फैंस ने माना है कि वीडियो देखकर उन्हें पहली झलक में सुशांत ही लगे, जैसे किसी फ़िल्म के लिए वेट कम किया हो। मगर कैप्शन पढ़कर संदेह दूर हो गया। 

सुशांत की आख़िरी फ़िल्म दिल बेचारा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है और काफ़ी पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। इस फ़िल्म को वो दर्शक भी देख सकेंगे, जिनके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है।

chat bot
आपका साथी