Sushant Singh Rajput के घर में रिया चक्रवर्ती ने शूट किया था ये Video, अब हो रहा है वायरल

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक दूसरे के काफी क्लोज थे। सुशांत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैंं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:45 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 07:44 AM (IST)
Sushant Singh Rajput के घर में रिया चक्रवर्ती ने शूट किया था ये Video, अब हो रहा है वायरल
Sushant Singh Rajput के घर में रिया चक्रवर्ती ने शूट किया था ये Video, अब हो रहा है वायरल

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज काफी दिन हो चुके हैं। लेकिन आज भी उनके फेंस आज भी उन्हें इंसाफ दिलाने में जुटे हुए हैं। आए दिन सुशांत सिंह को लेकर नई खबरें सामने आ रही हैंं। एक्टर के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर एक बड़ी बहस​ छिड़ गई है। वहीं इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्ति सुशां​त के फैंस के निशाने पर आ गए हैं। वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैंं। इसी बीच रिया का एक वीडियो वायारल हो रहा है, जिसका कनेक्शन सुशांत से जुड़ा हुआ है।

 

View this post on Instagram

My fav song in the whole world , it’s been my caller tune for years now ! Every night we have some troubles, when you worry you make it double ! #dontworrybehappy #dontforgettosmile #rheality #quaranshine 🌈 Magic 📸- @siddharth_pithani

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on Apr 3, 2020 at 12:39am PDT

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक दूसरे के काफी क्लोज थे। वहीं लॉकडाउन के दौरान रिया ने सुशांत के घर पर अपने कई वीडियोज बनाए हैं। उसी में से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वैसे रिया के अगर आप इंस्टाग्राम पर वीडियोज देखेंगे तो उन्होंने अपने कई वीडियो सुशांत के घर पर बनाए हैं। वायरल वीडियो में रिया डबल रोल में नजर आ रही हैं। वहीं अगर आग इस वीडियो के लोकेशन को ध्यान से देखेंगे तो पहचान जाएंगे कि ये घर सुशांत सिंह है। 

रिया चक्रवर्ती ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे शूट करने का क्रेडिट सिद्धार्थ पिटानी को दिया है। बता दें कि सिद्धार्थ, सुशांत के दोस्त थे और उनके साथ पहले रहते भी थे। 

आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। 

chat bot
आपका साथी