Sushant Singh Rajput Birthday: निधन के बाद अधूरे रह गए सुशांत सिंह राजपूत के ये सपने, अब कभी नहीं हो सकेंगे पूरे!

21 जनवरी...आज बॉलीवुड के उस एक्टर का जन्मदिन है जिसके निधन ने पूरी इंडस्ट्री तो छोड़िए पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। आज दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। 14 जून 2020 को एक्टर ने अपने मुंबई वाले फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 05:07 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:20 AM (IST)
Sushant Singh Rajput Birthday: निधन के बाद अधूरे रह गए सुशांत सिंह राजपूत के ये सपने, अब कभी नहीं हो सकेंगे पूरे!
Photo Credit - Sushant Singh Rajput Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 21 जनवरी...आज बॉलीवुड के उस एक्टर का जन्मदिन है जिसके निधन ने पूरी इंडस्ट्री तो छोड़िए पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। आज दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। 14 जून 2020 को एक्टर ने अपने मुंबई वाले फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुशांत का इस तरह अचानक दुनिया छोड़कर चले जाना हर किसी के लिए एक सदमे जैसा था।

सुशांत के जाने के बाद न सिर्फ इंडस्ट्री के कलाकारों के रिएक्शन सामने आए, बल्कि एक्टर पर जमकर राजनीति भी हुई। अगर आज सुशांत ज़िंदा होते तो अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होते। ख़ैर, एक्टर तो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ी यादें और एक्टिंग लोगों के दिल में हमेशा ज़िदा रहेंगी। सुशांत जब ज़िंदा थे तो हर इंसान की तरह उनके भी कुछ सपने थे जिन्हें वो पूरा करना चाहते थे, लेकिन इससे पहले की वो अपने सपने पूरे कर पाते वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

सुशांत के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं एक्टर के वो सपने जिन्हें वो पूरा करना चाहते थे, लेकिन नहीं कर पाए। सोशल मीडिया पर सुशांत से जुड़े उनके सपनों की लिस्ट भी वायरल हुई थी। इसके अलावा सुशात सिंह ने बताया था कि उन्हें प्लेन उड़ाने से लेकर, नेत्रहीन लोगों को कंप्यूटर कोडिंग सिखानी थी। इसके अलावा सुशांत को गाड़ियों का भी खासा शौक था। उनके पटना वाले घर में भी उनकी कई बाइक मौजूद हैं। वह हमेशा से ही लैंबोर्गिनी गाड़ी खरीदना चाहते थे। इसी के साथ सुशांत पर्यावरण के लिए भी योगदान देना चाहते हैं और 1000 पेड़ों को लगाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी इस लिस्ट में स्वामी विवेकानंद पर डॉक्यूमेंट्री, सिमेटिक्स पर प्रयोग, ट्रेन से यूरोप की यात्रा, डिफेंस फोर्स के लिए स्टूडेंट्स को तैयारी कराना, महिलाओं को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग देना और क्रिया योगा सीखना जैसी गतिविधियां भी शामिल थीं।

Sushant’s list of 50 things he dreamt of doing. I am sure he achieved some, didn’t achieve some. We all have dreams. But whether you achieve all or some or none, remember Life itself is a Big Gift. It’s full of happiness if you discover it. #SushantSinghRajput pic.twitter.com/jl2dJTuhhu

— Darshan (@nalla_memer69) June 14, 2020
chat bot
आपका साथी