Sushant Singh Rajput: बिहार के IPS को मुंबई में किया क्वारंटाइन तो भड़के संजय निरुपम, कंगना और सुशांत की बहन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:43 PM (IST)
Sushant Singh Rajput: बिहार के IPS को मुंबई में किया क्वारंटाइन तो भड़के संजय निरुपम, कंगना और सुशांत की बहन
Sushant Singh Rajput: बिहार के IPS को मुंबई में किया क्वारंटाइन तो भड़के संजय निरुपम, कंगना और सुशांत की बहन

नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया है। बिहार पुलिस का कहना है कि मुंबई पुलिस जांच में ठीक से सहयोग नहीं कर रही है। इतना ही नहीं मुंबई में जांच कर रही पटना पुलिस की टीम का नेतृत्व कर रहे आइपीएस अधिकारी विनय तिवारी को वहां 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन (Quarantine) कर दिया गया। जिसके बाद मुंबई पुलिस के इस कदम पर सवाल उठ रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस को पागल कहा है तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने पुलिस के इस कदम को गुंडा राज बताया है।

कंगना रनोट ने अपने ट्विटर लिखा,'यह क्या है? गुंडा राज? हम प्रधानमंत्री जी से कहना चाहते हैं कि अगर हम उन लोगों को नहीं पकड़ पाए, जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की है, तो कोई भी आउटसाइडर मुंबई में कभी सुरक्षित नहीं रहेगा। अपराधी और ज्यादा पावरफुल होते जा रहे हैं, कृपया इसमें दखल दें और इस केस को अपने हाथ में लें।'

What is this ? Gunda raaj? We want to tell @PMOIndia if we don’t find the culprits who killed SSR, no outsider will ever be safe in Mumbai, criminals are getting more and more empowered, please intervene and take over this case 🙏 https://t.co/bv3LetakJI" rel="nofollow

— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 3, 2020

वहीं कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी ट्वीट कर मुंबई पुलिस पर निशाना साधा है। निरुपम ने ट्वीट किया, ‘लगता है, #BMC और मुंबई पुलिस पगला गए हैं। सुशांत सिंह मृत्यु कांड की जांच करने आए IPS अफसर तिवारी को 15 अगस्त तक क्वारंटीन कर दिया। जांच कैसे होगी? मुख्यमंत्री तत्काल हस्तक्षेप करें। तिवारी को रिलीज कराएं और जांच में मदद करें वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा’।

लगता है, #BMC और मुंबई पुलिस पगला गए हैं।

सुशांत सिंह मृत्यू कांड की जाँच करने आए IPS अफसर तिवारी को 15 अगस्त तक क्वारंटीन कर दिया।जाँच कैसे होगी ?

मुख्यमंत्री तत्काल हस्तक्षेप करें।तिवारी को रिलीज कराएँ और जाँच में मदद करें वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा।#SushanSinghRajput

— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) August 3, 2020

इस मामले पर सुशांत सिंह की बहन ने भी ट्वीट किया। क्या? क्या ये सच है? एक अफसर जिसे ड्यूटी के लिए भेजा गया है उसे 14 दिनों के लिए क्वारनटीन कैसे किया जा सकता है? #JusticeForSushant।

What? Is this even for real? How can an officer sent on duty be quarantined for 14 Days? #JusticeForSushant https://t.co/FRSlXcaNbY" rel="nofollow— shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) August 2, 2020

chat bot
आपका साथी