Sushant Singh Rajput Death Anniversary: 4 बहनों में इकलौते भाई थे सुशांत सिंह राजपूत, बहनों से सीखा था ये सब
पिछले साल 14 जून की एक खबर ने अचानक से पूरे देश के लोगों को हैरान और परेशान कर दिया था। यह खबर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की थी। 14 जून 2020 को उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थिति घर में मिला था।
नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले साल 14 जून की एक खबर ने अचानक से पूरे देश के लोगों को हैरान और परेशान कर दिया था। यह खबर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की थी। 14 जून 2020 को उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थिति घर में मिला था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने पूरे देश में खलबली मचा दी थी। उनकी मौत की वजह को लेकर आज भी चर्चा जारी है।
हालांकि अभी तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सीबीआई जांच जारी है। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जो फिल्मों में अपने अलग और खास अभिनय के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। छोटे पर्दे पर भी उन्होंने अपना खूब नाम कमाया था। पवित्र रिश्ता सुशांत सिंह राजपूत का चर्चित टीवी सीरियल था।
21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इंजीनियरिंग को लेकर उनका जज्बा एक कलाकार बनने के बाद भी देखने को मिलता था, लेकिन उनकी किस्मत में एक इंजीनियर बनने के बजाय एक्टर बनना लिखा है। सुशांत सिंह राजपूत शुरुआत से काफी टैलेंटेड थे। उनकी जिंदगी में खास टैलेंट उनकी बहनों से मिला था। सुशांत सिंह राजपूत चार बहनों में अकेले भाई थे।
View this post on Instagram
A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)
उनकी बहनों के नाम श्वेता सिंह कीर्ति, नीतू सिंह, मीतू सिंह और प्रियंका सिंह है। इन चारों बहनों से दिवंगत अभिनेता ने बहुत कुछ सिखा था। इन चारों से सुशांत सिंह राजपूत ने पढ़ना, क्रिकेट खेलना, बाइक और कार चलाना सीखा था। अभिनेता की बड़ी बहन नीतू सिंह ने उन्हें बहुत सी चीजों के प्रेरित किया था। साथ ही नीतू सिंह ने उन्हें फिजिक्स पढ़ने के लिए काफी प्रेरित किया था। वहीं बहन मीतू सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत को कार चलाना सिखाया था।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह की क्रिकेट में दिलचस्पी थी। जिससे उन्होंने बचपन में क्रिकेट खेलना सीखा था। दिवंगत अभिनेता की तीसरी बहन प्रियंका सिंह एक वकील हैं। जहां से सुशांत सिंह राजपूत का कानून का अच्छा ज्ञान मिला था। वहीं उनसे छोटी बहन श्वेता सिंह कीर्ति एक फैशन डिजाइनर हैं। श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपने दिवंगत भाई को अक्सर याद भी करती रहती हैं।