सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर भूमि पेडनेकर हुईं इमोशनल, पोस्ट शेयर कर अभिनेता को बताया Neutronstar

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा हो गया है। सुशांत की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनके साथी कलाकार और उनके दोस्त दिवंगत अभिनेता की श्रद्धांजलि दी रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी सुशांत की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 03:52 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 03:52 PM (IST)
सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर भूमि पेडनेकर हुईं इमोशनल, पोस्ट शेयर कर अभिनेता को बताया Neutronstar
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत, Instagram: bhumipednekar

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा हो गया है। सुशांत की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनके साथी कलाकार और उनके दोस्त दिवंगत अभिनेता की श्रद्धांजलि दी रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी सुशांत की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है।

भूमि पेडनेकर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फ़िल्म 'सोनचिड़िया' में साथ काम किया था। भूमि ने सुशांत की बरसी पर इस फ़िल्म के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भूमि ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। इसके साथ उन्होंने दिवंगत अभिनेता को न्यूट्रॉन्स्टार भी बताया है।

भूमि ने तस्वीरें शेयर की हैं उनके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तुम्हें बहुत मिस करती हूं, तुम्हारे सवाल और सबकुछ जो भी हम बातें किया करते थे। तारों से लेकर वो सारी चीज़ें जिनके बारे में हम जानते भी नहीं थे। तुमने मुझे दुनिया इस तरह से दिखाई जैसी मैंने पहले कभी नहीं देखी थी। मैं उम्मीद करती हूं कि तुमने शांति ढूंढ ली होगी मेरे प्यारे उत्सुक एसएसआर। ओम शांति।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

भूमि ने इस पोस्ट के साथ हैशटैग में सुशांत को न्यूट्रॉन्स्टार भी बताया। भूमि की पोस्ट देखकर सुशांत के फैंस भी काफी इमोशनल हो रहे हैं और अभिनेता को याद कर रहे हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर ने साल 2016 में फ़िल्म सोनचिड़िया में साथ काम किया था। इस फ़िल्म में सुशांत बेहद के डाकू बने थे। फ़िल्म में इन दोनों के अलावा मनोज बाजपेयी और रणवीर शौरी भी अहम किरदार में थे।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बीते साल आज ही के दिन यानी कि 14 जून 2020 को मुम्बई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। अभिनेता की मौत को एक साल का समय बीत चुका है लेकिन अब तक उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच सीबीआई पिछले एक साल से कर रही है। लेकिन अब तक एजेंसी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुची है। 

chat bot
आपका साथी