Sushant Singh Rajput के निधन के 2 महीने बाद जीजा ने कहा खबर मिलते ही फूट-फूट कर रोई थीं बहनें, बताई उस रात की कहानी

Sushant Singh Rajput के जीजा विशाल कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उस रात के बारे में बताया जब उनकी बहनों को सुशांत के सुसाइड की खबर मिली थी।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 04:54 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 08:28 PM (IST)
Sushant Singh Rajput के निधन के 2 महीने बाद जीजा ने कहा खबर मिलते ही फूट-फूट कर रोई थीं बहनें, बताई उस रात की कहानी
Sushant Singh Rajput के निधन के 2 महीने बाद जीजा ने कहा खबर मिलते ही फूट-फूट कर रोई थीं बहनें, बताई उस रात की कहानी

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था। आज उन्हें इस दुनिया से अलविदा कहे पूरे दो महीने हो गए हैं। इन दो महीनों में कई ऐसी बातें सामने आई हैं जो काफी चौंकाने वाली हैं। परिवार के लोगों ने सुशांत को लेकर कई बातों का खुलासा किया। वहीं इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती भी रोजाना सुशांत के लेकर कई नई बातें सामने रख रही हैं। हालांकि रिया से लगातार पूछताछ हो रही है। इसी बीच सुशांत के निधन के बाद पहली बार उनके जीजा विशाल कीर्ति सामने आए हैं। विशाल कीर्ति सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति के पति हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उस रात के बारे में बताया जब उनकी बहनों को सुशांत के सुसाइड की खबर मिली थी।

I am sharing this because it’s been two months since that fateful night and we are still struggling. Emotions are still high and eyes are still watery. What was taken away from us that night is hard to express in words. #CBI4SSR https://t.co/bUTvqr8uPL" rel="nofollow— vishal kirti (@vikirti) August 13, 2020

सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया कि जब उनके परिवार को पता चला कि सुशांत अब नहीं रहे तो पहले इस खबर पर किसी ने यकीन ही नहीं किया। विशाल ने अपने इस लंबे चौड़े ब्लॉग में काफी कुछ लिखा। उन्होंने लिखा- 'यूएस में 13 जुलाई जो कि शनिवार की रात थी। मैं और मेरा पूरा परिवार सभी गहरी नींद में थे। वहीं भारत में वो 14 जून दोपहर थी। मैं और मेरी पत्नी रात को अपना फोन फ्लाइट मोड पर करके रख दिया था। इसी बीच करीब रात को 2 बजे​ के आसपास ताबड़तोड़ कॉल आने लगे। मैंने परेशान होकर फोन उठाया तो जैसे मेरे सामने पूरी दुनिया धड़धड़ाकर गिर गई।'  

इसके बाद अपने इसी ब्लॉग में उन्होंने आगे लिखा,  'इसके बाद मैं पहले  किसी से बात करता मैंने देखा कि कई और लोग हमसे इस बात की सच्चाई जानना चाहते थे कि ये न्यूज गलत तो नहीं है। जब मैंने खुद इस न्यूज को चेक किया तो मैं जानकर बुरी तरह से डर गया था कि सुशांत ने अपनी जान ले ली है। वो वक्त मेरे लिए काफी मुश्किल भरा था जब मुझे इस भयानक खबर के बारे में श्वेता को बताना था। मैं आज तक भूल नहीं पाया हूं उसका पहला रिएक्शन और रानी दी से की गई उसकी बातचीत। मेरी दिल टूट गया उन्हें फोन पर रोते हुए देखकर। उस एक रात के बाद हमार पूरी लाइफ ही हमेशा के लिए चेंज हो गए है। बड़ी मुश्किल से कोरोना के बीच हमें एक दोस्त की मदद से फ्लाइट में श्वेता के लिए एक सीट मिली जो 16 जून की थी। उससे भी मुश्किल था बच्चों को ये बताना कि उनके मामा अब इस दुनिया में नहीं हैं।' 

 Photo Credit : Shweta Singh Kirti Instagram

chat bot
आपका साथी