सनी लियोनी के न्यूड फोटोशूट ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, डब्बू रत्नानी के लिए बनीं 'कैलेंडर गर्ल'

सनी लियोनी ने हाल ही में डब्बू रत्नानी के कैलेंडर 2021 के लिए एक फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में सनी लियोनी एक पोल के सहारे खड़ी हैं और पोज देती नजर आ रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:36 PM (IST)
सनी लियोनी के न्यूड फोटोशूट ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, डब्बू रत्नानी के लिए बनीं 'कैलेंडर गर्ल'
सनी लियोनी की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सनी अक्सर अपनी कई तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में सनी लियोनी ने अपनी एक हॉट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर ने देखते ही देखते इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। ये फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल भी होने लगी है।

दरअसल सनी लियोनी ने हाल ही में डब्बू रत्नानी के कैलेंडर 2021 के लिए एक फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में सनी लियोनी एक पोल के सहारे खड़ी हैं और पोज देती नजर आ रही हैं। सनी ने अपने एक हाथ में कपड़ा पकड़ रखा है जिससे वो अपनी बॉडी को छुपा रही हैं और उनका दूसरा हाथ उनके सिर पर है।

सनी लियोनी के इस न्यूड फोटोशूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, 'गर्मी यहां है।' इस तस्वीर पर सनी के फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही साथ उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

बता दें कि सनी लियोनी ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया है। लेकिन उनकी फिटनेस को देख उनकी उम्र की अंदाजा लगाना मुश्किल है। सनी के फैंस भी उनकी फिट बॉडी के दीवाने हैं। सनी लियोनी के तीन बच्चे हैं बेटी नीशा और दो बेटे एशर और नोआह। सनी अक्सर अपने बच्चों के साथ वक्त बिताती हुई नजर आती हैं। साथ ही उनके पति डिनियल वैबर भी अपनी पूरी फैमिली के साथ वक्त बिताते हुए नजर आते हैं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘अनामिका’ में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज को विक्रम भट्ट और कृष्णा भट्ट के लोनरेंडर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। ये वेब सीरीज एम एक्स प्लेयर पर रिलीज की जाएगी।

अनिल कपूर ने शेयर कीं अपनी लेटेस्ट तस्वीरें, फैंस ने पूछा जवान रहने का राज

chat bot
आपका साथी