सनी लियोनी की इस प्रतिभा से फैंस हैरान, आप भी नहीं जानते होंगे उनकी इस स्किल के बारे में- देखें वीडियो
सनी लियोनी ने आज एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। चार घंटे में ही इस वीडियो को 5.43 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर सनी अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो अपलोड करती रहती हैं। सनी लियोनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं। सनी लियोनी ने आज एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। चार घंटे में ही इस वीडियो को 5.43 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट किया है। सनी लियोनी इस वीडियो में फुटबाल खेलती नजर आ रही हैं। सनी लियोनी की इस स्पोर्ट्स स्किल के बारे में कम ही लोग जानते हैं।
दनादन मार रहीं गोल
सनी लियोनी इस वीडियो में फुटबाल को काफी अच्छी तरह से मूव करती और दनादन गोल करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैंस जमकर सनी लियोनी की तारीफ कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा कि उन्हें सनी की इस प्रतिभा पर विश्वास नहीं हो रहा है। इस पोस्ट पर हार्ट और फॉयर वाली इमोजी की भरमार है। आप भी यहां यह वीडियो देख सकते हैं।
View this post on Instagram
What's my name..what's my name? 🎶 #SunnyLeone @delhibullst10 @t10league Outfit @fancypantsofficial
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on Nov 18, 2019 at 11:05pm PST
अबू धाबी में हैं सनी लियोनी
सनी लियोनी इन दिनों अबू धाबी में हैं और वहां टी10 लीग में फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली बुल्स का प्रमोशन कर रही हैं। इस वीडियो में सनी लियोनी दिल्ली बुल्स की जर्सी और डेनिम स्कर्ट पहनकर फुटबॉल खेलती नजर आ रही हैं। टीम दिल्ली बुल्स ने अबू धाबी टी10 लीग में सनी को ब्रैंड अंबेसडर बनाया है। दिल्ली बुल्स इससे पहले बंगाल टाइगर्स के नाम से खेलती थी। A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on Nov 17, 2019 at 6:40am PST
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोन इन दिनों एमटीवी स्प्लिट्सविला होस्ट कर रही हैं। उन्होंने 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से डेब्यू किया था। वह फिल्मों में छोटे-छोटे रोल में नजर आती रहती हैं। साथ ही उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और आइटम सांग भी किए है।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on Oct 27, 2019 at 7:55am PDT Ya know!! Weber @dirrty99 liked this one more hehe A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on Oct 28, 2019 at 12:05pm PDT A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on Nov 17, 2019 at 6:40am PST