Karan Deol Bollywood Debut: बॉलीवुड स्टार किड्स, जिनके लिए डायरेक्टर बन गये उनके पापा...

Karan Deol in Pal Pal Dil Ke Paas सनी देओल बॉबी देओल अक्षय खन्ना आमिर ख़ान ऐसे स्टार किड्स हैं जिनकी डेब्यू फ़िल्मों का निर्देशन किसी और ने किया मगर निर्माता उनके पिता ही थे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 07:24 PM (IST)
Karan Deol Bollywood Debut: बॉलीवुड स्टार किड्स, जिनके लिए डायरेक्टर बन गये उनके पापा...
Karan Deol Bollywood Debut: बॉलीवुड स्टार किड्स, जिनके लिए डायरेक्टर बन गये उनके पापा...

नई दिल्ली, जेएनएन। करण देओल के डेब्यू में अब ज्यादा वक़्त नहीं बचा है। 20 सितम्बर को पल पल दिल के पास सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी और इसके साथ देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी का बॉलीवुड करियर शुरू हो जाएगा। बेटे की डेब्यू फ़िल्म को सनी देओल ने ख़ुद ही डायरेक्ट किया है। फ़िल्म से करण के साथ सहर बाम्बा भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। दादा धर्मेंद्र समेत पूरा देओल परिवार करण के डेब्यू को यादगार बनाने में जुटा है।इस मौक़े पर आइए जानते हैं, ऐसे स्टार किड्स, जिनकी पहली फ़िल्म उनके पिताओं ने ही निर्देशित की थी। 

रितिक रोशन- राकेश रोशन

रितिक रोशन को उनके पिता राकेश रोशन ने कहो ना प्यार है फ़िल्म से लांच किया था। इस फ़िल्म को राकेश ने ख़ुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया। 

ऋषि कपूर- राज कपूर

राज कपूर को हिंदी सिनेमा का शो-मैन कहा जाता है। कई क्लासिक फ़िल्मों का निर्माण और निर्देशन उन्होंने किया। जब बेटे ऋषि कपूर को सिनेमा में लांच करने की बारी आयी तो राज कपूर ने बॉबी बनाई। इसका निर्माण और निर्देशन ख़ुद किया।

राजीव कपूर- राज कपूर

छोटे बेटे राजीव कपूर को उन्होंने राम तेरी गंगा मैली से लांच किया। यह फ़िल्म भी हिंदी सिनेमा की क्लासिक्स में गिनी जाती है। 

संजय दत्त- सुनील दत्त

संजय दत्त ने अपने करियर में बतौर एक्टर एक से बढ़कर एक फ़िल्मों में काम किया, लेकिन बेटे संजय दत्त को लांच करने के लिए वो निर्देशन में उतरे। सुनील दत्त ने संजय को रॉकी से लांच किया।

फरदीन ख़ान- फ़िरोज़ ख़ान

फ़िरोज़ ख़ान हिंदी सिनेमा के ऐसे फ़िल्ममेकरों में शामिल हैं, जिन्होंने सिनेमा को घिसे-पिटे ढांचे से निकालकर स्टाइलिश बनाया। धर्मात्मा, कुर्बानी, दयावान जैसी फ़िल्में फिरोज़ के शानदार निर्देशन की बानगी हैं। बेेटे फ़रदीन को ब्रेक देने के लिए फ़िरोज़ ख़ान ने प्रेम अगन बनाई।

इनके अलावा सनी देओल, बॉबी देओल, अक्षय खन्ना, आमिर ख़ान ऐसे स्टार किड्स हैं, जिनकी डेब्यू फ़िल्मों का निर्देशन किसी और ने किया, मगर निर्माता उनके पिता ही थे।

chat bot
आपका साथी