'तड़प' के साथ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का बॉलीवुड डेब्यू, 2000 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज हुई फिल्म

तड़प में अहान के साथ फीमेल लीड में तारा सुतारिया हैं। अहान का बॉलीवुड डेब्यू काफी चर्चा में था। ट्रेलर आने के बाद इस फिल्म को लेकर ट्रेड सर्किट में भी काफी उम्मीदें जतायी थीं। अब फिल्म दर्शकों के बीच पहुंच गयी है। आखिरी फैसला उन्हें ही देना है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 01:50 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 01:51 PM (IST)
'तड़प' के साथ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का बॉलीवुड डेब्यू, 2000 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज हुई फिल्म
Tadap Poster and little Ahan with Suniel Shetty. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का इंजतार आखिरकार खत्म हुआ और शुक्रवार को तड़प सिनेमाघरों में पहुंच गयी। बहन अथिया शेट्टी के बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल के अलावा कई सेलेब्रिटीज ने अहान के बॉलीवुड डेब्यू पर उन्हें बधाई दी और फिल्म इंडस्ट्री में उनका स्वागत किया। 

तड़प एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म है, जो तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है, जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म देश में 1600 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज हुई है, वहीं ओवरसीज में 450 से स्क्रींस पर उतारी गयी है। तड़प में अहान के साथ फीमेल लीड में तारा सुतारिया हैं। अहान का बॉलीवुड डेब्यू काफी चर्चा में था। ट्रेलर आने के बाद इस फिल्म को लेकर ट्रेड सर्किट में भी काफी उम्मीदें जतायी थीं। अब फिल्म दर्शकों के बीच पहुंच गयी है। आखिरी फैसला उन्हें ही देना है, मगर अहान को बधाइयों का सिलसिला जारी है। 

क्रिकेटर केएल राहुल ने अहान के साथ अपनी एक फोटो शेयर करके लिखा- अहान, मेरे भाई अब पीछे मुड़कर नहीं देखना है। तुम पर गर्व है। आगे सिर्फ बड़ी चीजें करनी हैं। 

अभिषेक बच्चन ने 2000 में रिफ्यूजी से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने एक अहम भूमिका निभायी थी। अब अहान के डेब्य ू पर अभिषेक ने लिखा- मूवीज में स्वागत है, अहान। तुम्हें एक आत्मविश्वासी और मेहनती इंसान के रूप में बड़े होते हुए देखना शानदार रहा। तड़प के लिए तुम्हें, तारा, मिन और साजिद को शुभकामनाएं। फराह खान ने लिखा कि सुनील और माना शेट्टी के लिए आज बड़ा दिन है। इनके अलावा तनीषा मुखर्जी, पुलकित सम्राट, अनिल शर्मा, रितेश देशमुख, एशा देओल और अर्जुन रामपाल ने भी बधाई दी।

अहान शेट्टी ने तड़प की रिलीज से पहले जमकर प्रमोशन किया था। अपनी हीरोइन तारा के साथ उन्हें वाराणसी में भी पूजा-अर्चना की थी। अहान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि तड़प के लिए उन्होंने अपना वजन 11 किलो बढ़ाया था। अहान ने पीटीआई से बातचीत में कहा था कि यह फिल्म उन्हें अपने पिता की वजह से नहीं, बल्कि अपने टैलेंट के कारण मिली है। 

chat bot
आपका साथी