सुनील शेट्टी की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, ‘मरक्कड द लायन ऑफ द अरेबियन सी’ से करेंगे धमाकेदार वापसी

अभिनेता सुनील शेट्टी 5 साल के लंबे वक्त बाद एक बार फिर से फिल्म दुनिया में ‘मरक्कड द लायन ऑफ द अरेबियन सी’ से वापसी करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अभिनेता एक योद्धा के किरदार में नजर आने वाले हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:35 AM (IST)
सुनील शेट्टी की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, ‘मरक्कड द लायन ऑफ द अरेबियन सी’ से करेंगे धमाकेदार वापसी
Suniel Shetty film first look released, will make a comeback with 'Markkad the Lion of the Arabian Sea'.

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने दौर के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी 5 साल के लंबे वक्त बाद एक बार फिर से फिल्म दुनिया में ‘मरक्कड द लायन ऑफ द अरेबियन सी’ से वापसी करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अभिनेता एक योद्धा के किरदार में नजर आने वाले हैं।

वही शनिवार को अभिनेता की अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो चुका है। अपने फर्स्ट लुक को सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो एक योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में अभिनेता की बढ़ी हुई दाढ़ी, शरीर पर लोहे के सुरक्षा कवच और हाथों में तलवार देखकर मामूल होता है कि अभिनेता इस फिल्म में ऐतिहासिक किरदार में नजर आने वाले हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर फिल्म से संबंधित लोगों को टैग करते हुए उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है। सुनील शेट्टी के इस लुक को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

सुनील शेट्टी की इस फिल्म की कहानी नेवी चीफ मोहम्मद अली उर्फ कुंजलि मरक्कड़ 4 के जीवन पर आधारित है। फिल्म में 16वीं शताब्दी के आस-पास होने वाली समुंद्री घटनाक्रमों को दिखाया जाएगा। फिल्म को प्रियदर्शन के निर्देशन में बनाया गया है। सुनील शेट्टी की ये फिल्म अगले महीने 2 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी।

आपको बता दें कि अभिनेता सुनील शेट्टी लगभग 5 साल के लंबे अतराल के बाद फिल्मी दुनिया में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कई फिल्मों में बतौर गेस्ट और कैमियो रोल निभाएं हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म बलवान से की थी, जिसके बाद उन्होंने हेरा फेरी, भाई, फिर हेरा फेरी, वक्त हमारा है, चुप चुप के, धड़कन, कयामत जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

chat bot
आपका साथी