सुनील शेट्टी ने किया कंफर्म, जल्द आएगी हेराफेरी-3 और 3 एक्टर्स की जोड़ी में ये होंगे शामिल

Suniel Shetty On Herapheri 3 सुनील शेट्टी ने कंफर्म किया है कि जल्द ही हेराफेरी का तीसरा पार्ट आने वाला है और इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और परेशल रावल भी होंगे।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 05:34 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 05:34 PM (IST)
सुनील शेट्टी ने किया कंफर्म, जल्द आएगी हेराफेरी-3 और 3 एक्टर्स की जोड़ी में ये होंगे शामिल
सुनील शेट्टी ने किया कंफर्म, जल्द आएगी हेराफेरी-3 और 3 एक्टर्स की जोड़ी में ये होंगे शामिल

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की टॉप कॉमेडी फिल्मों की बात की जाए तो इसमें हेराफरी फ्रैंचाइजी का नाम जरूर शामिल होगा। हेराफेरी फ्रैंचाइजी की दो फिल्में आ चुकी हैं और अब लोग तीसरी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि जल्द ही हेराफेरी-3 रिलीज होने वाली है। खास बात ये है कि इस बार भी फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार की जोड़ी दिखाई देगी।

दरअसल, सुनील शेट्टी ने इस बात का ऐलान किया है और कहा है वह हेराफेरी 3 में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ काम करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी वाली फिल्म हेराफेरी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल फिर हेराफेरी बनाया गया जिसे भी दर्शकों ने पसंद किया। अब जल्द ही तीसरी फिल्म आने वाली है।

सुनील शेट्टी ने कन्फर्म किया कि 'हेरा फेरी 3' बनेगी और यह प्रोसेस में है। हाल ही में सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया, 'हेरा फेरी 3 बनेगी और यह प्रोसेस में है। यह ठंडे बस्ते में नहीं गई है और जरूर बनेगी। 'हेरा फेरी 3' हम तीनों (सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल) के साथ ही बनेगी क्योंकि हम तीनों को इसमें दिलचस्पी भी है।'

दरअसल, खबरें आ रही हैं कि इस बार हेराफेरी में अक्षय कुमार फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे, लेकिन सुनील शेट्टी के अनुसार अक्षय कुमार भी फिल्म में शामिल होंगे। अब देखना है कि आखिर फिल्म कब आएगी और उसमें कौन कौन होगा। साथ ही फिल्म पिछली फिल्मों के मुकाबले कितना कमाल दिखा पाती है... 

chat bot
आपका साथी