एसएस राजमौली की 'आरआरआर' का ट्रेलर इस तारीख को होगा रिलीज, नए पोस्टर के साथ हुआ ऐलान

फिल्म आरआरआर का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के साथ ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:56 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:31 AM (IST)
एसएस राजमौली की 'आरआरआर' का ट्रेलर इस तारीख को होगा रिलीज, नए पोस्टर के साथ हुआ ऐलान
आरआरआर का ट्रेलर होगा रिलीज, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। 'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म इंडस्ट्री को देने वाले निर्देशक एसएस राजमौली जल्द ही फिल्म 'आरआरआर' की सौगात भी दर्शकों को देने वाले हैं। फिल्म 'आरआरआर' का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के साथ ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इसी के साथ बताया गया है कि इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा।

फिल्म 'आरआरआर' के निर्माता- निर्देशकों ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। जिसमें अजय देवगन, आलिया भट्ट और राम चरण की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही एक ग्रैंड इवेंट में रिलीज किया जाएगा। ये ग्रैंड ईवेंट 3 दिसंबर को होने जा रहा है जिसमें ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। महामारी के बाद ये पहली बार है जब बॉलीवुड और दक्षिण इंडस्ट्री के जाने-माने नाम कुछ लॉन्च करने के लिए एक साथ आ रहे हैं। इस ट्रेलर लॉन्च ईवेंट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जूनियर एनटीआर और राम चरण सहित बॉलीवुड से अजय देवगन और आलिया भट्ट भी शामिल होंगे। इस पूरी टीम के साथ ही फिल्म के निर्देशक एसएस राजमौली भी मौजूद रहेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by SS Rajamouli (@ssrajamouli)

'बाहुबली' की सफलता के बाद एसएस राजामौली की पहचान बड़े निर्देशक के रूप में होने लगी है। जिसे देखे हुए उन्होंने फिल्म 'आरआरआर' भी बड़े पैमाने पर बनाई है। भव्य सेट और शानदार स्टारकास्ट के साथ ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। फिल्म में मुख्य किरदार में अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। इसके अलावा अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं। फिल्म 'आरआरआर' 7 जनवरी 2022 को दुनिया भर में स्क्रीन पर रिलीज होगी।

chat bot
आपका साथी