साउथ एक्ट्रेस मालविका शर्मा का वीडियो हुआ वायरल, कैमरे के सामने हाई स्लिट ड्रेस में दिए सीज़लिंग पोज

इस वीडियो पर कॉमेंट कर फैंस जमकर एक्ट्रेस की अदाओं और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। फैंस इस पर हॉट हार्ट और फायर जैसे इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है। करियर की बात करें तो वह रेड और द वे होम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:52 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:12 AM (IST)
साउथ एक्ट्रेस मालविका शर्मा का वीडियो हुआ वायरल, कैमरे के सामने हाई स्लिट ड्रेस में दिए सीज़लिंग पोज
Photo Credit : Malvika Sharma Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ इंडियन सिनेमा की जानी मानी एकट्रेस मालविका शर्मा हमेशा ही अपनी सीज़लिग तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। मालविका ने अपने करियर में कई में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वहीं एक्टिंग के अलावा मालविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने प्रोजेक्ट्स के अलावा अपनी वर्कआउट और सीज़लिंग तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब मालविका का बेडरूम वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस बार-बार देख रहे हैं।                                                                                                                    

दरसअल, मालविका शर्मा के वायरल वीडियो को आप देख सकते हैं कि कि वह बेडरूम में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह बेडरूम में शूट करती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मालविका ने व्हाइट कलर की बेहद ही खूबसूरत सी ड्रेस पहनी है। वहीं इस ड्रेस के साथ ही उन्होंने अपने बालों को ओपन कर रखा है। इस हाई स्लिट ड्रेस में मालविका काफी सीज़लिंग पोज देने के साथ ही अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान मालविका कभी फ्रंट तो कभी बैक साइड से पोज देकर तस्वीरें खिंचवा रही हैं।

मालविका शर्मा के इस वीडियो पर इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर कॉमेंट कर फैंस जमकर एक्ट्रेस की अदाओं और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। फैंस इस पर हॉट, हार्ट और फायर जैसे इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है। मालविका के करियर की बात करें तो वह 'रेड' और 'द वे होम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

You can’t dull my sparkle ✨ pic.twitter.com/KgZ7SsQb4j

— Malvika Sharma (@ImMalvikaSharma) May 3, 2021

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब मालविका शर्मा की कई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आई हो। इससे पहले भी उनकी हर तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही ताबड़तोड़ वायरल हुई है। वहीं फैंस को भी उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।

chat bot
आपका साथी