Sonu Sood On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के दिन महिला से सोनू सूद का वादा, वापस बनाएंगे घर

Sonu Sood On Raksha Bndhan सोनू सूद ने रक्षाबंधन के दिन असम में बाढ़ प्रभावित महिला को मदद करने का वादा किया है। सोनू ने ट्वीट पर घर बनाने का वादा किया है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 09:36 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 09:49 AM (IST)
Sonu Sood On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के दिन महिला से सोनू सूद का वादा, वापस बनाएंगे घर
Sonu Sood On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के दिन महिला से सोनू सूद का वादा, वापस बनाएंगे घर

नई दिल्ली, जेएनएन। Sonu Sood On Raksha Bandhan: सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। पहले उन्होंने कोरोना काल में भूखे और घर से दूर फंसे लोगों को ख़ाना खिलाया। इसके बाद उन्होंने घर से दूर से फंसे माइग्रेंट्स वर्कर्स को उनके होम टाउन भेजने का काम किया। इन सबके बाद भी सोनू सूद थम नहीं रहे हैं। अब वह असल के लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू ने रक्षाबंधन के दिन असम की बाढ़ में तबाह हुए एक महिला के घर को बनाने का वाद किया है। 

दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर सोनल सिंह ने सोनू सूद को टैग करके लिखा, 'सोनू सूद यह फ़ैमिली जलपाईगुड़ी असम में है। इसके पति की मौत हो गई है। एक छोटा बच्चा है जिसको खिलाने के लिए कुछ नहीं। बारिश में हालत और भी ख़राब हो गई। इसकी आख़िरी उम्मीद आप ही हो । हो सके तो इस परिवार को बचा लेना।' इस ट्वीट के साथ यूजर ने एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में एक घर झोपड़ी दिख रही है, जो काफी ख़राब हालात में है। वीडियो में एक लड़की इसके बारे में बता रही है।

चलो आज रक्षा बंधन के अवसर पर असम में अपनी इस बहन का नया घर बनाते हैं। ❣️ https://t.co/ZyqgJKHQXb" rel="nofollow

— sonu sood (@SonuSood) August 3, 2020

जैसा अक्सर होता है, इस ट्वीट पर सोनू सूद का रिप्लाई आया। उन्होंने लिखा, 'चलो आज रक्षा बंधन के अवसर पर असम में अपनी इस बहन का नया घर बनाते हैं।' इस ट्वीट को 78 हजार से लाइक मिल चुके हैं। जबकि कई लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़िए- Bandish Bandits: इन पांच वज़हों के लिए आप देख सकते हैं अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ 'बंदिश बैंडिट्स'

आपको बता दें कि सोनू सूद हाल ही में द कपिल शर्मा शो में शामिल हुए थे। कोरोना काल के दौर वापस शुरू हुए इस शो के पहले एपिसोड में सोनू सूद मेहमान बने। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें माइग्रेंट्स वर्कर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस तारीफ को देखकर सोनू सूद भावुक हो जाते हैं और उनके आंखों में आंसू आ जाते हैं। इसके अलावा भी इस एपिसोड के कई क्लिप वायरल हो रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी