Sonu Sood से एक फैन ने मांगा अपनी गर्लफ्रेंड के लिए आईफोन, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इसके जरिए परेशान गरीब और जरूरमंद लोग उनसे मदद भी मांगते रहते हैं। जिसके लिए सोनू सूद हमेशा तैयार रहते हैं। सोनू सूद से अब एक सोशल मीडिया ने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम पर मदद मांगी है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 03:06 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 03:06 PM (IST)
Sonu Sood से एक फैन ने मांगा अपनी गर्लफ्रेंड के लिए आईफोन, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद , Instagram: sonu_sood

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इसके जरिए परेशान, गरीब और जरूरमंद लोग उनसे मदद भी मांगते रहते हैं। जिसके लिए सोनू सूद हमेशा तैयार रहते हैं। सोनू सूद से अब एक सोशल मीडिया ने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम पर मदद मांगी है। जिस पर दिग्गज अभिनेता ने बेहद अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।

सोनू सूद सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं। उनसे सोशल मीडिया पर एक फैन ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए आईफोन मांगा है। जिस पर सोनू सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को Engineer Ladka नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, 'भाई मेरी गर्लफ्रैंड आईफोन मांग रही है,उसका कुछ हो सकता है?? इस पहले सोनू सूद ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है।

दिग्गज अभिनेता ने अपने जवाब में लिखा, 'उसका तो पता नहीं, अगर आईफोन दिया तो पर तेरा कुछ नहीं रहेगा।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सोनू सूद गरीब और परेशान लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं।

उसका तो पता नहीं,

अगर iphone दिया तो पर तेरा कुछ नहीं रहेगा😂 https://t.co/t99rnT8z22" rel="nofollow— sonu sood (@SonuSood) June 22, 2021

वह कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से कई लोगों को कोरोना से जुड़ी दवाइयां उपलब्ध करवा कर दी हैं। ऐसे में मुंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया है कि वह सोनू सूद और विधायक जीशान सिद्दीकी की कड़ी जांच कर पता लगाएं कि कोरोना की दवाइयां कैसे इनके पास पहुंची है। मुंबई उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी कहा कि सेलिब्रिटी अपने आपको मसीहा बता रहे थे, जबकि उन्होंने इस बात की भी पुष्टि नहीं की कि क्या दवाइयां नकली है या वह अवैध तरीके से उन तक पहुंचाई जा रही है।

मुंबई उच्च न्यायालय ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार को स्थानीय कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी और अभिनेता सोनू सूद की कड़ी छानबीन करने के लिए कहा है। उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि कोरोना महामारी के दौरान इन दोनों द्वारा उपलब्ध की गई दवाइयों के मामले में पूछताछ की जाए। दरअसल सोनू सूद और जीशान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर आने वाली अपील के माध्यम से लोगों को कोरोना की दवाइयां उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। मुंबई उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी कहा कि कलाकारों का व्यवहार मसीहा के अनुसार था। जबकि वह इस बात की भी जांच नहीं कर पाए कि क्या दवाइयां नकली तो नहीं है या वह अवैध तरीके से तो नहीं आ रही है।

chat bot
आपका साथी