प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सोनम कपूर के घर आया नया मेहमान, तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

हाल ही में जब सोनम लंदन ने भारत लौटी थी और उनके पिता एयरपोर्ट पर काफी लूज कपड़ों में देखा गया। उनके इस ड्रेसिंग स्टाइल को देखकर लोगों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया कि कहीं सोनम कपूर प्रेग्नेंट तो नहीं?

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:18 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:19 AM (IST)
प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सोनम कपूर के घर आया नया मेहमान, तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी
Photo Credit - Sonam Kapoor Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर ​अनिल कपूर की बेटी की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। सोनम ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने अलग फैशन सेंस की वजह से भी जानी जाती हैं। उनके फैशन सेंस की वजह से ही उन्हें इंडस्ट्री की फैशनिस्टा भी कहा जता है। हाल ही में जब सोनम लंदन ने भारत लौटी थी और उनके पिता एयरपोर्ट पर काफी लूज कपड़ों में देखा गया। उनके इस ड्रेसिंग स्टाइल को देखकर लोगों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया कि कहीं सोनम कपूर प्रेग्नेंट तो नहीं? वहीं अब इन्हीं अफवाहों के बीच सोनम कपूर की कुछ तस्वीरों की वजह से चर्चा में आ गई हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने फैंस को बताया है कि उन्होंने अपने घर में एक नए मेहमान का स्वागत किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

दरअसल, सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर अपनी कई लेटेस्ट शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह एक छोटे से क्यूट डॉग के साथ नजर आ रही हैं। वह डॉग के साथ काफी खुश दिखाई दे रही हैं। वही आप देख सकते हैं कि दोनों ने डेनिम ड्रेस कैरी किया है। डॉग के साथ सोनम कई अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं आप सभी के सामने पेश करती हूं कपूर परिवार के सभी नए सदस्य को- रसेल क्रो कपूर को...। यहां देखिए उसके साथ मेरे खुशी के पलों की एक झलक।' इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर सोनम को बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर ने प्रेग्नेसी की खबरों की खबरों के बीच अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर के साथ ही सोनम ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने इसी सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हॉट ड्रिंक पीती नजर आ रही हैं। उन्होंने स्टोरी पर कैप्शन देते हुए लिखा, "मेरे पीरियड्स का पहला दिन के लिए गर्म पानी की बोतल और जिंजर टी...'।

chat bot
आपका साथी