Sonam Kapoor को इस तरह सुबह उठाते हैं आनंद आहूजा, पति को किस करता एक्ट्रेस का वीडियो हो रहा वायरल
खास स्टाइल के चलते सोनम को इंडस्ट्री की फैशनिस्टा कहा जाता है। वहीं सोमन और उनके पति आनंद आहूजा की जोड़ी को भी काफी फैंस काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि उनकी कोई भी तस्वीर हो या फिर वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। सोनम न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। अपने खास स्टाइल के चलते सोनम को इंडस्ट्री की फैशनिस्टा भी कहा जाता है। वहीं सोमन और उनके पति आनंद आहूजा की जोड़ी को भी काफी फैंस काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि उनकी कोई भी तस्वीर हो या फिर वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। इसी बीच सोनम और आनंद का एक बेहद ही रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। यहां देखें वीडियो...
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनम अपूर के बेडरूम की झलक से लेकर खिड़की से बाहर के खूबसूरत व्यू तक को देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनम सुबह सुबह सोकर उठती हैं। कभी वह चाय की चुस्कियां देती नजर आ रही हैं तो कभी अंगड़ाई। वहीं आनंद उन्हें प्यार से जगाते और रुम का पर्दा खोलते नजर आ रहे हैं। वहीं सोनम और आनंद एक दूसरे को किस करते हुए प्यार लुटाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अबतक इसे लाखों बार देखा जा चुका हे।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सोनम ने कैप्शन में पति का आभार व्यक्त किया है। वह लिखती हैं, 'गुड मॉर्निंग! मैं हर सुबह के लिए बहुत आभारी हूं.. लेकिन मैं अपने सबसे अपने प्यारे पति और कॉफी के लिए आभारी हूं। सुबह की कॉफी जैसा कुछ नहीं! और जागना भी उतना ही खास है!'
View this post on Instagram
वहीं सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अपने पिता की वेब सीरीज 'एके वर्सेस एके' में नजर आई थीं। अगर बात करें उनकी फिल्म की तो वो साल 2019 में आई फिल्म 'जोया फैक्टर' में नजर आी थीं। उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद 'दिल्ली-6', 'खूबसूरत', 'नीरजा', 'प्रेम रतन धन पायो', 'वीरे दी वेडिंग' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है।