Sonam Kapoor ने गुस्से में कहा 'रिडिक्यूलस', पति आनंद आहूजा ने कहा- तुम ड्रामा कर रही हो..., वीडियो हुआ वायरल

सोनम का हर स्टाइल देखते ही देखते वालयर हो जाता है। वह जो पहनती हैं उसे ट्रेंड होने में वक्त नहीं लगता। वहीं अगर पर्सनल लाइफ की बात करें को सोनम के पति आनंद आहूजा भी अपने स्टाइल से फैंस को दीवाना बनाने में पीछे नहीं रहते।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 12:56 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 12:56 PM (IST)
Sonam Kapoor ने गुस्से में कहा 'रिडिक्यूलस', पति आनंद आहूजा ने कहा- तुम ड्रामा कर रही हो..., वीडियो हुआ वायरल
Photo Credit : Sonam Kapoor Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इंडस्ट्री में अपने अलग अंदाज की वजह से जानी जाती हैं। सोनम का हर स्टाइल देखते ही देखते वालयर हो जाता है। इसी कारण उन्हें इंडस्ट्री की फैशनिस्टा भी कहा जाता है। वह जो पहनती हैं उसे ट्रेंड होने में वक्त नहीं लगता। वहीं अगर पर्सनल लाइफ की बात करें को सोनम के पति आनंद आहूजा भी अपने स्टाइल से फैंस को दीवाना बनाने में पीछे नहीं रहते। सोनम और आनंद की जोड़ी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स की लिस्ट में ​शामिल है। फैंस दोनों काफी पसंद पसंद करते हैं। इसी बीच सोनम और आनंद का एक क्यूट वीडियो पोस्ट वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनम को एक कोट पहनने में काफी मुश्किल हो रही है। इसी वजह से दोनों पति पत्नी में हल्की नोकझोंक हो जाती है। यहां देखें वीडियो...

 

View this post on Instagram

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

सोनम कपूर के इस क्यूट वीडियो को आनंद आहूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनम एक लॉन्ग कोट पहनने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इस कोट को पहनने में वह काफी देर तक उलझी नजर आ रही हैं। फिर जब उन्हें काफी मुश्किल होती है तो वह अपने पति आनंद से कहती हैं, हेल्प, हेल्प। मैं फंस गई हूं। इसके बाद वह कैमरा में देखकर बोलती हैं 'रिडिक्यूलस'।

इस पर आनंद पूछते हैं, क्या रिडिक्यूलस? सोनम जवाब देती हैं, मैं कोट में फंस गई हों और आप मेरा वीडियो बना रहे हैं। इस पर आनंद कहते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इतनी ठंड नहीं है, तुम ड्रामा कर रही हो...।' सोनम और अनंद आहूजा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर दोनों की प्यारी सी नोकझोंक को एंजॉय कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

वहीं सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अपने पिता की वेब सीरीज 'एके वर्सेस एके' में नजर आई थीं। अगर बात करें उनकी फिल्म की तो वो साल 2019 में आई फिल्म 'जोया फैक्टर' में नजर आी थीं। उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद 'दिल्ली-6', 'खूबसूरत', 'नीरजा', 'प्रेम रतन धन पायो', 'वीरे दी वेडिंग' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है।

chat bot
आपका साथी