सोनम कपूर की शादी को हुए तीन साल पूरे, आनंद आहूजा संग ऐसी थी लव स्टोरी

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। सोनम और आनंद की पहली मुलाकात फिल्म प्रेम रतन धन पायो के के प्रमोशन के दौरान हुई थी।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 03:47 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 03:47 PM (IST)
सोनम कपूर की शादी को हुए तीन साल पूरे, आनंद आहूजा संग ऐसी थी लव स्टोरी
सोनम कपूर- आनंद आहूजा. फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर तीन साल पहले 8 अप्रैल 2018 को अपने ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधी थीं। सोनम की शादी साल 2018 की सबसे शानदार और चर्चित शादी रही है। आज सोनम कपूर अपनी तीसरी शादी की सालगिरह मना रही हैं। सोनम की शादी सिख रीति- रिवाज से हुई थी। शादी के बाद एक भव्य रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। सोनम और आनंद की पहली मुलाकात फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के  के प्रमोशन के दौरान हुई थी। इस बारे में सोनम कपूर ने खुद अपने इंस्टा लाइव पर बताया था। सोनम ने बताया था कि 'मैं उससे (आनंद से) मिली जब मैं प्रेम रतन धन पायो का प्रमोशन कर रही थी। मेरी दोस्त मुझे उसके बेस्ट फ्रेंड से मिलवा रही थी। मैं उससे पूरी शाम बात करती रही।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

वहीं सोनम ने फ़िल्मफेयर से बातचीत में भी दिलचस्प खुलासा किया था कि उनके दोस्त आनंद के एक दोस्त के साथ अभिनेत्री का रिश्ता करवाने के चक्कर में थे। आनंद के बेस्ट फ्रेंड भी सोनम की तरह ही लम्बे थे, पढ़ने का शौक था और हिंदी फ़िल्मों के शौकीन थे। सोनम ने बताया, उन्हें देखकर सोनम को अपने भाई हर्षवर्धन की याद आती थी।

वहीं साल 2014 में आनंद से पहली मुलाकात के बाद दोनों ने एक दूसरे को फेसबुक पर एड कर लिया था। इसके बाद दोनों एक दूसरे संग खूब बातें करने लगे और देखते ही देखते इनकी दोस्ती गहरी होती चली गई और ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। जिसके बाद साल 2018 में दोनों परिवार की रजामंदी से शादी के बंधन में बंध गए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

वहीं बात करें सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की तो सोनम आखिरी बार अपने पिता की वेब सीरीज 'एके वर्सेस एके' में नजर आई थीं। अगर बात करें उनकी फिल्म की तो वो साल 2019 में आई फिल्म 'जोया फैक्टर' में नजर आी थीं। उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद 'दिल्ली-6', 'खूबसूरत', 'नीरजा', 'प्रेम रतन धन पायो', 'वीरे दी वेडिंग' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया।

Shweta Basu Prasad ने सत्यजीत रे पर बनाई अपनी पेंटिंग बेची इतने लाख में, कोविड फंड में करेंगी दान

chat bot
आपका साथी