Sonakshi Sinha ने सोशल मीडिया पर शेयर की थ्रोबैक सेल्फी, दिखा ग्लैमरस लुक

एक्ट्रेस सोनाक्षी देश के तमाम मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। साथ ही वो अपनी आगामी वेब सीरीज को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक सेल्फी शेयर की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:26 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:15 PM (IST)
Sonakshi Sinha ने सोशल मीडिया पर शेयर की थ्रोबैक सेल्फी, दिखा ग्लैमरस लुक
Sonakshi Sinha shared a throwback selfie on social media. photo source @aslisona instagtram.

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस सोनाक्षी देश के तमाम मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। साथ ही वो अपनी आगामी वेब सीरीज को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इस सेल्फी को एक्ट्रेस ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सेल्फी को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘संडे सेल्फी और संडे स्टेट ऑफ माइंड। ये आप लोग तय करें।’ अभिनेत्री के इस फोटो इंस्टाग्राम पर आए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन फोटो को अब तक (खबर लिखें जाने तक) डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही इस फोटो पर उनके फैंस और कई बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया था, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं और अपने फैंस को मास्क ना लगाने का नुकसान बता रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इस फोटो को शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘माय ‘बोला था मास्क पहने रखो, अब देखलो क्या हो गया।’ लुक!’ एक्ट्रेस की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

अगर बात उनके वर्कफ्रंट की करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइज ऑफ इंडिया’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही और शरद केलकर के साथ अहम किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

इसके अलावा सोनाक्षी नेटफ्लिक्स की अनटाइल्ड वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं, इस वेब सीरीज में वो एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज में अपने फर्स्ट लुक को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

chat bot
आपका साथी