Sonakshi Sinha ने फोटो शेयर कर समझाया ‘डब्लूएफएच’ का मतलब, लिखा- ‘वर्कआउट फ्रॉम होम’

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं और डब्लूएफएच का मतलब समझा रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:00 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:00 PM (IST)
Sonakshi Sinha ने फोटो शेयर कर समझाया ‘डब्लूएफएच’ का मतलब, लिखा- ‘वर्कआउट फ्रॉम होम’
Sonakshi Sinha share photo and explained meaning of 'WFH'. photo source @aslisona instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में लोग अपने घरों में कैद हैं लोग घर पर रहकर ही वर्कआउट व ऑफिस का काम कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वो अपने बाल बाधती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों सोनाक्षी प्रिंटेड क्रॉप टॉप के साथ ब्लू कलर के शॉर्ट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और उनके फोटोज तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस के फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किए हुए कुछ ही घंटे हुए हैं। लेकिन अब तक (खबर लिखे जाने तक) फोटोज को ढ़ाई लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘जब आपके लिए ‘डब्लूएफएच’ का मतलब, वर्कआउट फ्रॉम होम हो।’ ‘घर पर रहें।’ हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वो अपने फैंस को मास्क ना पहन ने के नुकसान के बारे में बता रही थी। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘माय ‘बोला था मास्क पहने रखो, अब देखलो क्या हो गया।’ लुक!’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

अगर बात उनके वर्कफ्रंट की करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइज ऑफ इंडिया’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही और शरद केलकर के साथ अहम किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

इसके अलावा सोनाक्षी नेटफ्लिक्स की अनटाइल्ड वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं, इस वेब सीरीज में वो एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज में अपने फर्स्ट लुक को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

chat bot
आपका साथी