सोनाक्षी सिन्हा ने अपने निजी जीवन को लेकर किया खुलासा, ऐसा लाइफ पार्टनर चाहती हैं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बेबाक अंदाज को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर देश के समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री ने अपने सपनों का एक आइडिल मैन की खोज रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 01:34 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 01:34 PM (IST)
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने निजी जीवन को लेकर किया खुलासा, ऐसा लाइफ पार्टनर चाहती हैं एक्ट्रेस
Sonakshi Sinha revealed about her personal life. photo source @aslisona isntagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बेबाक अंदाज को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर देश के समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री ने अपने सपनों का एक आइडिल मैन की खोज रही हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने कपिल शर्मा शो के दौरान किया है।

अभिनेत्री ने रविवार को टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में शिरकत की थी। जहां उन्होनें अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शो में जब उनसे उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलासा किया की वो अभी सिंगल है और वो ईमानदार, लंबा और साफ दिल वाले अपने सपनों के एक आइडिल मैन की तलाश में हैं। अभिनेत्री ने शो में आगे कहा कि, वो एक कंप्लीट फैमिली वुमन है और अपनी सारी कमाई अपने माता-पिता को देती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे लिए मेरे माता-पिता काफी मायने रखते हैं।

वहीं सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो की कई वीडियो क्लिपों को शेयर किया है, जिनमें सोनाक्षी अपने बेबाक अंदाज में सवालों का जवाब दे रही हैं। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही वोब सीरीज 'हीरा मंडी' में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज में अभिनेत्री एक सेक्सवर्कर की भूमिका में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा वो मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही फिल्म 'डबल एक्स एल' में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टर पर रिलीज हुई अभिषेक दुधैया की फिल्म 'भुज द प्राइज ऑफ इंडिया' में देख गया था। इस फिल्म में अभिनेत्री ने अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर और नोरा फतेही के साथ अहम रोल प्ले किया है।

chat bot
आपका साथी