अक्षय-सारा की जोड़ी पर भड़कीं सोना महापात्रा, पूछा- निक से शादी पर प्रियंका चोपड़ा क्यों हुईं ट्रोल?

Sona Mohapatra ने पूछा कि क्या 52 साल की माधुरी दीक्षित के साथ कभी 24 साल के लड़के की जोड़ी बनेगी? प्रियंका ने जब निक जोनस से शादी की थी तो उनकी ट्रोलिंग हो गयी थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 08:04 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:27 PM (IST)
अक्षय-सारा की जोड़ी पर भड़कीं सोना महापात्रा, पूछा- निक से शादी पर प्रियंका चोपड़ा क्यों हुईं ट्रोल?
अक्षय-सारा की जोड़ी पर भड़कीं सोना महापात्रा, पूछा- निक से शादी पर प्रियंका चोपड़ा क्यों हुईं ट्रोल?

नई दिल्ली, जेएनएन। सिंगर सोना महापात्रा अपने विचारों को लेकर काफ़ी मुखर हैं और सोशल मीडिया में अक्सर बिंदास अंदाज़ में अपनी बात रखती रहती हैं। ख़ासकर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सोना स्टैंड ज़रूर लेती हैं। सोना ने फ़िल्म इंडस्ट्री की उस मानसकिता पर सवाल उठाया है, जिसके तहत पर्दे पर अधेड़ उम्र का हीरो ख़ुद से आधी उम्र की हीरोइन के साथ तो पर्दे पर रोमांस कर लेता है, मगर जब प्रियंका चोपड़ा अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी करती हैं तो ट्रोल हो जाती हैं। 

सोना ने एक ख़बर शेयर की है, जिसके मुताबिक अतरंगी रे में सारा अली ख़ान डबल रोल निभा रही हैं। वो फ़िल्म में अक्षय कुमार और धनुष दोनों के साथ रोमांस करेंगी। इस ख़बर के साथ सोना ने ट्वीट में लिखा- क्या इंडिया में एक '52 साल की माधुरी दीक्षित' को 24 साल के लड़के के साथ रोमांस करने के लिए कास्ट किया जाएगा? मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन ऐसी दुनिया चाहिए जिसमें सब कुछ फेयर हो। जब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की थी तो बेवकूफ़ाना जोक्स और ट्रोलिंग तो याद होगी।   

Can a 52 year old Madhuri Dixit get cast in a romance opposite a 24 year old young boy any time soon, #India ?I’m okay with this 👇🏾but would love a world that would play fair. Remember the idiotic jokes & trolling poor Priyanka Chopra was subjected to when she married Nick Jonas https://t.co/Y0VYkn0KGc" rel="nofollow

— SONA (@sonamohapatra) February 20, 2020

सोना का सवाल अपनी जगह सही है, मगर कई बार फ़िल्ममेकर्स कहानी की ज़रूरत के हिसाब से उम्र का फ़ासला रखते हैं, जिसका पता फ़िल्म की रिलीज़ के बाद ही चलता है। मसलन, भारत में सलमान ख़ान ने ख़ुद से कई साल छोटी दिशा पाटनी के साथ रोमांस किया था। मगर, रोमांस के उन दृश्यों में सलमान को दिशा के किरदार का हमउम्र दिखाया गया था। 

अतरंगी रे एक हल्की-फुल्की फ़िल्म है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, यह बिहार और मदुरई में सेट दो अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों में सेट प्रेम कहानी है। यह अलग-अलग एरा में सेट है। ख़बरें यह भी आयी थीं कि अक्षय फ़िल्म में कैमियो रोल में हैं। हालांकि रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्षय का फ़िल्म में ठीकठाक रोल होगा। 

धनुष और सारा फ़िल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी। अक्षय अप्रैल में ज्वाइन करेंगे। सारा अली ख़ान की पिछली रिलीज़ इम्तियाज़ अली निर्देशित लव आज कल है। हालांकि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ख़ास प्रदर्शन नहीं कर रही है। लव आज कल में कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। 

chat bot
आपका साथी