रणवीर-दीपिका की शादी की ये तस्वीरें हैं कुछ ख़ास

रणवीर सिंह ने उनके हाथ में मेहंदी भी लगवाई । इस मेहंदी में उन्होंने हिंदी में दीपिका लिखवाया है और हाथ पर दीया बनवाया है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 05:36 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 12:06 PM (IST)
रणवीर-दीपिका की शादी की ये तस्वीरें हैं कुछ ख़ास
रणवीर-दीपिका की शादी की ये तस्वीरें हैं कुछ ख़ास

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने प्यार को एक नाम दे दिया। अब वो दोनों पति पत्नी कहलायेंगे। हाल ही में इटली के लेक कोमो के एक विला में दोनों की शादी हुई और उसकी कई सारी तस्वीरें सार्वजानिक हुई हैं जिसमें से शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें ये हैं ।

फिल्म राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम करते करते जब इनके बीच प्यार हुआ तो दुनिया को पता लगा और शादी का फैसला किया तब भी  l ये ऊपर वाले को थैंकयू बोलने का एक तरीका है -  

दीपिका और रणवीर ने अपने प्यार की बात कभी छिपाई नहीं लेकिन हमेशा इसे प्राइवेट अफेयर बताया l दूल्हा- दुल्हन बन कर अब जब ये अपनी नई ज़िंदगी शुरू कर रहे हैं तो उन लम्हों को सार्वजानिक करना नहीं भूले l 

 हाथों में हाथ है और ज़िंदगी भर साथ निभाने का वादा भी ... 

बॉलीवुड में एनर्जी का पॉवरहाउस कहे जाने वाले रणवीर सिंह शादी के मौके पर भी जितने एक्साइटेड दिखे , उसे देखने के लिए दीपिका नज़रे हमेशा हूं ही तत्पर रहेंगी l  

मुंबई लौटने के बाद रणवीर और दीपिका अपने परिवार के साथ ही रहे और अब बेंगलुरु पहुंच गए हैं। दोनों ट्रेडिशनल अंदाज में थे। दीपिका पादुकोण ने मंगलसूत्र पहना हुआ था। जिस प्रकार शादी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी दोनों के ड्रेसिंग के कलर को खूबसूरती से मैच किया गया था उसी प्रकार यहां पर भी यह अंदाज देखने को मिला। अब बेंगलुरु पहुंचने के बाद रिसेप्शन के तैयारियों में दोनों जुटेंगे। यहां पर 21 नवंबर मतलब बुधवार को रिसेप्शन में दोनों पहली बार बतौर कपल सभी के सामने आएंगे।

रणवीर सिंह ने उनके हाथ में मेहंदी भी लगवाई । खास बात यह है कि इस मेहंदी में उन्होंने हिंदी में दीपिका लिखवाया है और हाथ पर दीया बनवाया है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह के हथेली का ये दीपक, दीपिका के नाम से मेल खाता है। मुंबई एयरपोर्ट पर आई उनकी तस्वीरों में से यह तस्वीर देखने पर पता चलता है। दोनों सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए। इस मौके पर दोनों ने भारतीय अंदाज में कपड़े पहन रखे थे। खबर यह भी आ रही है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर 50 करोड़ रूपये का घर खरीदा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों ने 50 करोड़ रूपये का बंगला मुंबई के जुहू इलाके में खरीदा है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: एक चुटकी सिंदूर की कीमत....समझ गए रणवीर बाबू

chat bot
आपका साथी