सोशल मीडिया यूजर ने लीजा हेडन के बच्चे के लिए कही ऐसी बात, एक शब्द में ही अभिनेत्री कर दी बोलती बंद

लीजा के आते ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले भी आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर की जिस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने उनके बच्चे को लेकर ऐसी बात कह दी कि लीजा ने एक शब्द में ही सकी बोलती बंद कर दी।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:01 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:01 PM (IST)
सोशल मीडिया यूजर ने लीजा हेडन के बच्चे के लिए कही ऐसी बात, एक शब्द में ही अभिनेत्री कर दी बोलती बंद
बेटे के साथ लीजा हेडन, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद वो कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से गायब रहीं। लकिन अब एक बार फिर से वो वापस आ गई हैं। लीजा के आते ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले भी आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर की जिस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने उनके बच्चे को लेकर ऐसी बात कह दी कि लीजा ने एक शब्द में ही सकी बोलती बंद कर दी।

दरअसल लीसा हेडन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में लीजा किसी प्रोडक्ट का प्रचार कर रही हैं। उन्होंने ये पोस्ट करीब एक महीने बाद शेयर की है। इस पोस्ट को कई लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन एक सोशल मीडिया यूजर को इससे आपत्ति हुई और उसने लीजा के बच्चे को लेकर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)

यूजर ने लीजा को टैग करते हुए कमेंट किया, 'लोगों की जिंदगी बर्बाद करने वाले केमिकल्स बेचना बंद करो। फॉलोअर्स को बुद्धू बनाने के लिए तुम्हारे बच्चे को श्राप लगेगा।' लीजा ने भी देर ना करते हुए यूजर के कमेंट पर रिप्लाय किया। लीजा ने इस यूजर को कुछ भला- बुरा ना कहते हुए एक शब्द में केवल Wow लिखा। लीजा का ये एक शब्द ही यूजर की बोलती बंद करने के लिए काफी था।

बता दें कि लीजा हेडन तीन बच्चों की मां हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया है। वहीं बात करें लीजा के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री आखिरी बार साल 2016 में फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में मुख्य किरदार में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा थे। तो वहीं फवाद खान और ऐश्वर्या राय बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा लीजा 'द शौकींस', 'क्वीन', 'हाउसफुल 3' में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं अभिनेत्री एमटीवी के शो 'इंडियाज बेस्ट टॉप मॉडल्स' रियलिटी शो को भी होस्ट करती हुई नजर आ चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी