सिद्धांत चतुर्वेदी ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा लेटर, बोले- 'सोचा था कि तुम्हारे साथ बैठकर भोजपुरी में खूब बतियाएंगे'

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के कई पुराने वीडियो को कम्पाइल किया गया है। जिसमें उनकी फिल्मों के भी कुछ सीन जोड़े गए हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:26 PM (IST)
सिद्धांत चतुर्वेदी ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा लेटर, बोले- 'सोचा था कि तुम्हारे साथ बैठकर भोजपुरी में खूब बतियाएंगे'
सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धांत चतुर्वेदी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि के मौके पर तमाम सितारे, अभिनेता के दोस्त और उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं 'गली बॉय' फेम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी सुशांत की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर उनके लिए एक लेटर लिखा है। जिसका एक वीडियो सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर सुशांत को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के कई पुराने वीडियो को कम्पाइल किया गया है। जिसमें उनकी फिल्मों के भी कुछ सीन जोड़े गए हैं। इस वीडियो में सिद्धांत ने सुशांत के लिए लिखा लेटर वॉइस ओवर ेक रूप में लगाया है। जिसमें वो भोजपुरी भाषा में बोल रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

सिद्धांत ने इस लेटर में लिखा है 'कहां छोड़कर चले गए, जब तुम थे तब हम नहीं थे, जब हम हैं तो तुम नहीं हो। सोचा था कि तुम्हारे साथ बैठकर भोजपुरी में खूब बतियाएंगे आखिर पटना से बलिया इतना दूर भी नहीं।' इस लेटर के अंतिम में सिद्धांत ने सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का डायलॉग 'जनम कब लेना है और मरना कब है ये हम डिसाइड नहीं करते। लेकिन कैसे जीना है वो हम डिसाइड करते हैं' भी रखा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में सिद्धांत ने लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक लेटर।' सिद्धांत के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। खासकर सुशांत के फैंस इस लेटर के भोजपुरी कनेक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने एक्टिंग करियर के लिए सुशांत को ही अपनी इंसपिरेशन मानते थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

सिद्धांत ने कॉलेज के समय में एक नेशनल टैलेंट हंट में पार्टिसिपेट किया था। इस टैलेंट हंट में सुशांत ने ही सिद्धांत का नाम अनाउंस कर उन्हें विजेता घोषित किया था। इस दौरान दोनों ने जमकर स्टेज पर जमकर डांस भी किया था। जिसका वीडियो सिद्धांत ने सुशांत के निधन के बाद शेयर भी किया था। इसके साथ उन्होंने इस पूरे किस्से को भी फैंस के साथ शेयर किया था।

अंकिता लोखंडे के बाद रिया चक्रवर्ती ने भी किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'प्लीज वापस आ जाओ'

chat bot
आपका साथी