सिद्धांत चतुर्वेदी ने समझाया प्यार का गणित, फैंस ने कहा- ‘कुछ समझ नहीं आया’

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अक्सर अपने फोटोज वीडियो नोट के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जो उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं। अब उन्होंने अपनी एक मोनोकोम तस्वीर शेयर कर फैंस को प्यार के गणित का मतलब समझाया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:56 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:56 AM (IST)
सिद्धांत चतुर्वेदी ने समझाया प्यार का गणित, फैंस ने कहा- ‘कुछ समझ नहीं आया’
Siddhant Chaturvedi explained mathematics of love. photo source @siddhantchaturvedi instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अक्सर अपने फोटोज वीडियो नोट के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जो उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं। अब उन्होंने अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर कर फैंस को प्यार के गणित का मतलब समझाया है।

उन्होंने अपनी इस मोनोक्रोम तस्वीर को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो सोफे पर बैठकर गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने फैंस को प्यार के गाणित के बारे में बात करते हुए कैप्शन लिखा, ‘थोड़ा बहुत मगर तुझसे कम और खुद से ज्यादा बस इतना ही है गणित प्यार का।’ वहीं उन्होंने कैप्शन के अंत में गणित में इस्तेमाल होने वाले इनफिनिटी का साइन बनाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

अभिनेता के इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूप पसंद किया जा रहा है। फोटो को अबतक इंस्टाग्राम पर कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, जीवन की विडंबना यही है कि ना कभी गणित समझ आई, ना प्यार। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी फोटो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपनी आगमी फिल्म 'युद्ध' के पुर्तगाल के शूट शेड्यूल को रैप कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी थी। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने खास कैप्शन लिखा है। इस फिल्म में सिद्धांत के साथ अभिनेत्री मालविका मोहन अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो सिद्धांत जल्दी ही गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो अभिनेत्री कटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। साथ ही वो शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ दिखाई देंगे।

chat bot
आपका साथी