Siddhant Chatruvedi ने को याद आया बचपन, वीडियो शेयर कर पूछा ‘आखिरी बार झूले पर कब बैठे थे’

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। साथ ही वो अपने फोटोज वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने बचपन के दिनों को याद किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 02:36 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 02:36 PM (IST)
Siddhant Chatruvedi ने को याद आया बचपन, वीडियो शेयर कर पूछा ‘आखिरी बार झूले पर कब बैठे थे’
Siddhant Chatruvedi remembered childhood, share video and asked, 'Akhri baar jhoole pe kab baithe the?'

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। साथ ही वो अपने फोटोज वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने बचपन के दिनों को याद किया है।

इस वीडियो में वो झूला झूलते हुए एंजॉय करती नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो व्हाइट कलर की टी-शर्ट शॉर्ट पहनकर झूले पर मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने बचपन के दिनों को याद करते हुए कैप्शन लिखा, ‘आखिरी बार झूले पर कब बैठे थे? पेड़ से जामुन कब तोड़े? कगज के जहाज कब उडाए थे?। एक्स और जीरो कब जीते थे? (हमेशा ड्रा)’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

उन्होंने आगे लिखा, ‘पेन लिखने से ज्यादा फाइट में इस्तेमाल होता था, टीवी पर पोपेय्ज, डेक्सटर और बेन-10 देखते थे, गीले रूमाल को घुमा के ‘फाटक’? और कच्चे आम पे नमक और लाल मिर्च लगा कर खाना। बचपन ने कल्पना के पंख दिए और जैसे-जैसे हम बड़े होते गए सिस्टम ने उड़ान को रोकने की कोशिश की।’

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें वो सोफे पर बैठकर एजॉय करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘देखों ऐसा है कि, असली प्रोडक्टिविटी से भरपुर वेल्ला पंती के बाद ही आती है। यार रखो, तुम वेले हो पर अकेले नहीं। देखों कैसे ‘मैं फ्लेट-क्यूट-माइथ-डिलीट-लेटर’ वाली हरकातें कर रहा हूं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता ईशान खट्टर के साथ नजर आने वाले हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं। इसके अलावा वो शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ नजर आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी