Shruti Haasan बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ लॉकडाउन में बिता रही हैं क्वालिटी टाइम, कही यह बात

श्रुति हासन जल्द सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म सलार में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के लिए श्रुति हासन एमएमए की ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह कमल हासन की बेटी है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:09 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:09 PM (IST)
Shruti Haasan बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ लॉकडाउन में बिता रही हैं क्वालिटी टाइम, कही यह बात
श्रुति हासन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। श्रुति हासन बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ लॉकडाउन में क्वालिटी टाइम बिता रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है।

इसमें उन्हें बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ देखा जा सकता है। उन्होंने शांतनु हजारिका के गले में हाथ डाला हुआ है और वह कैमरे को देखकर स्माइल कर रही हैं। साथ ही उन्होंने लिखा है, 'बेस्ट लॉकडाउन बडी, मैं आभारी हूं।' दोनों ने इस मौके पर ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहन रखी है। श्रुति हासन अक्सर अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। शांतनु हजारीका एक डूडल आर्टिस्ट है।

श्रुति हासन अपनी निजी जिंदगी से जुड़े रहस्य खुलकर लोगों के सामने लाने से बचती हैं। दरअसल उनसे एक इंटरव्यू में जब बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के बारे में पूछा गया था। तब उन्होंने कहा था कि वह अपने निजी जीवन को निजी ही रखना चाहती है और काम से जुड़ी बातें ही सार्वजनिक जीवन में प्रमुखता से रखना चाहती हैं। श्रुति जल्द सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म सलार में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के लिए श्रुति हासन एमएमए की ट्रेनिंग ले रही हैं।

श्रुति हासन फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह कमल हासन की बेटी है। श्रुति हासन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि काफी वायरल भी होती हैं।

श्रुति हासन अपने फैंस से भी इंटरेक्ट करती है। इसके चलते उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्होंने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवा रखी है। श्रुति हासन ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह भी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी