Shraddha Kapoor के पिता शक्ति कपूर की बोल्ड फोटोशूट की तस्वीर हो रही वायरल, देखकर बेटी भी हो जाएंगी शर्म से लाल
श्रद्धा कपूर के अलावा शक्ति कपूर का एक बेटा सिद्धांत कपूर है। उन्होंने भी एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रख दिया है। हाल ही में सिद्धांत फिल्म चेहरे में नजर आए थे। ये फिल्म एक मिस्ट्री-थ्रिलर है जिसकी कहानी एक फ्रेंड ग्रुप के बारे में है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। श्रद्धा ने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की फिल्मों में काम किया है। वहीं श्रद्धा इंडस्ट्री के जाने माने विलेन और कॉमेडियन एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं। शक्ति कपूर ने अपने जमाने में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं कई फिल्मों में उनकी कॉमेडी और डायलॉग्स को आज भी याद किया जाता है। इस बीच अब श्रद्धा कपूर के पिता और एक्टर शक्ति कपूर की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह बेहद कम कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर श्रद्धा भी शरमा जाएंगी। यहां देखें वायरल तस्वीर...
A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)
शक्ति कपूर की वायरल हो रही तस्वीर को बॉलीवुड के जाने माने फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शक्ति कपूर की ये तस्वीर आज की नहीं बल्कि काफी सालों पुरानी नजर आ रही है। ये उनके किसी फोटोशूट की तस्वीर लग रही है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि शक्ति कपूर ने टाइगर प्रिंट का कपड़ा अपनी कमर पर बांधा हुआ है। वहीं उन्होंने अपने सिर पर भी पर भी सेम प्रिंट का कपड़ा बांधा हुआ है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वारयल हो रही है कि इसे अबतक हजरों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस पर फैंस के सरप्राइजिंग और फनी कमेंट आ रहे हैं।
आपको बता दें कि शक्ति कपूर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। बावजूद इसके उनकी कई लेटेस्ट और थ्रोबैक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। ये वायरल तस्वीर उन्हीं में से एक है। फैंस कमेंट में ये भी लिख रहे हैं कि पापा शक्ति कपूर की इस तस्वीर को देखरक श्रद्धा शरमा जाएंगी।
आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर के अलावा शक्ति कपूर का एक बेटा भी है, जिसका नाम है सिद्धांत कपूर। उन्होंने भी एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रख दिया है। हाल ही में सिद्धांत फिल्म 'चेहरे' में नजर आए थे। ये फिल्म एक मिस्ट्री-थ्रिलर है जिसकी कहानी एक फ्रेंड ग्रुप के बारे में है। सिद्धांत के अलावा इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, धृतमान चक्रवर्ती, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई दिए थे