Shraddha Kapoor As Sita: रामायण की सीता बनने के लिए रणबीर कपूर और अजय देवगन की फिल्म को कहा ना?

Shraddha Kapoor As Sita नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रामायण में सीता की भूमिका में नजर आ सकती हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 06:55 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 08:05 AM (IST)
Shraddha Kapoor As Sita: रामायण की सीता बनने के लिए रणबीर कपूर और अजय देवगन की फिल्म को कहा ना?
Shraddha Kapoor As Sita: रामायण की सीता बनने के लिए रणबीर कपूर और अजय देवगन की फिल्म को कहा ना?

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने क्या अजय देवगन और रणबीर कपूर की फिल्म छोड़ दी हैl खबरों की मानें तो कुछ ऐसा ही हैl श्रद्धा कपूर जल्द अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ फिल्म में काम करती नजर आने वाली थीl इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन करने वाले थे लेकिन अब खबरों के मुताबिक श्रद्धा कपूर ने रणबीर कपूर और अजय देवगन की फिल्म छोड़ दी हैंl

इसके बदले वह नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रामायण में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगीl इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए है और इस फिल्म में वह माता सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगीl

 

View this post on Instagram

Smelling the roses along the way! ♾💗 @thebodyshopindia 📷 @zubinmistry_dop Styled by @tanghavri along with @namdeepak Make up @shraddha.naik Hair @menonnikita Managed by @jinal.jj

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on Sep 18, 2019 at 10:07pm PDT

गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर हाल ही में नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म छिछोरे में नजर आई थीl इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 110 करोड रुपए का व्यापार कर लिया हैl श्रद्धा कपूर को लगता है नितेश तिवारी का काम करने का स्टाइल पसंद आ गया है और वह उनके साथ काम करने में सरल और सहज होती हैंl श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपनी सबसे बड़ी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी की शूटिंग भी पूरी कर ली हैl

इस फिल्म में एक बार फिर वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगीl इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैंl इस फिल्म में प्रभुदेवा, नोरा फतेही, अपारशक्ति खुराना और शक्ति मोहन की अहम भूमिका हैl यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली हैl श्रद्धा कपूर की हाल ही में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीl जिनमें एक साहो और दूसरी छिछोरे हैंl

गौरतलब है कि साहो फिल्म ने अब तक 440 करोड़ रुपए का कारोबार पूरे विश्व में करने का अनुमान जताया जा रहा हैl इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी एक्शन करती हुई नजर आई थीl वहीं उनकी दूसरी फिल्म छिछोरे में उनके अलावा सुशांत सिंह राजपूत की अहम भूमिका थीl

यह भी पढ़ें: Gully Boy In Oscars: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ऑस्कर अवार्ड के लिए नामित!

इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पसंद किया गयाl इसके चलते इन दिनों श्रद्धा कपूर निर्देशकों के बीच लोकप्रिय बनी हुई हैl

फोटो क्रेडिट - श्रद्धा कपूर instagram 

chat bot
आपका साथी