बेटी समिशा के साथ दिखा शिल्पा शेट्टी का खूबसूरत बॉन्ड, सेम- सेम ड्रेस पहनकर मां बेटी ने की मस्ती

ऐसे में शिल्पा शेट्टी अब परिवार और बच्चों के साथ खुशी- खुशी वक्त बिता रही हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी समिशा के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मां- बेटी की बॉन्डिंग बेहद खास नजर आ रही है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:23 PM (IST)
बेटी समिशा के साथ दिखा शिल्पा शेट्टी का खूबसूरत बॉन्ड, सेम- सेम ड्रेस पहनकर मां बेटी ने की मस्ती
बेटी समिशा शेट्टी के साथ शिल्पा शेट्टी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हाल ही में कुछ दिन पहले सलाखों के पीछे से बाहर आए हैं। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी और उनके पूरे परिवार ने भी राहत भरी सांस ली है। ऐसे में शिल्पा शेट्टी अब परिवार और बच्चों के साथ खुशी- खुशी वक्त बिता रही हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी समिशा के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मां- बेटी की बॉन्डिंग बेहद खास नजर आ रही है।

शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बेटी समिशा के साथ ये प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी और समिशा शेट्टी दोनों एक जैसे कपड़े पहनी हुई हैं। दोनों मां- बेटी ने सेम- सेम ड्रेस ही नहीं बल्कि मैचिंग हेयरबैंड भी लगा रखा है। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत और प्यारी नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा कभी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। तो कभी उछालते हुए नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर उनकी और बेटी समीशा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सभी लोग शिल्पा और उनकी बेटी के बॉन्ड को बेहद प्यारा बता रहे हैं। कई लोग कमेंट कर शिल्पा शेट्टी शेट्टी और उनकी बेटी पर प्यार बरसा रहे हैं। शिल्पा और समिशा का ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा का जन्म फरवरी 2020 में हुआ था। समिशा से पहले राज और शिल्पा का एक बेटा भी है। बेटे का नाम विआन राज कुंद्रा है।

गौरतलब है कि राज कुंद्रा बीते करीब दो महीने से जेल में बंद थे। राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो मामले में गिरफ्तार हुए थे। 21 सितंबर को ही राज को जमानत पर रिहा किया गया है। वहीं राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने कुछ समय तक सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन इन मुश्किल हालातों में शिल्पा ने हार नहीं मानी और डटकर इन मुश्किलों का सामना किया।

chat bot
आपका साथी