राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद बेटे वियान ने किया पहला पोस्ट, मां शिल्पा शेट्टी के साथ इस अंदाज में आए नजर

वहीं अब शिल्पा के बयान के बाद उनके बेटे वियान राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ये पोस्ट इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान राज कुंद्रा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:16 PM (IST)
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद बेटे वियान ने किया पहला पोस्ट, मां शिल्पा शेट्टी के साथ इस अंदाज में आए नजर
बेटे वियान राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनका पूरा परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसी बीच बीते दिन शिल्पा शेट्टी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ने हुए आधिकारिक स्टेटमेंट दिया। वहीं अब शिल्पा के बयान के बाद उनके बेटे वियान राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ये पोस्ट इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान राज कुंद्रा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वियान भी अपने माता- पिता, बहन और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वियान राज कुंद्रा ने अपनी मां शिल्पा शेट्टी के साथ अच्छा वक्त बिताते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरेंसोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी हैं।

वियान राज कुंद्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो अपनी मां शिल्पा शेट्टी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में मां- बेटे के बीच की केमिस्ट्री भी बेहद खास लग रही हैं। तस्वीरों में वियान शिल्पा शेट्टी के गले लगे हुए हैं। एक अन्य तस्वीर में शिल्पा बेटे वियान को किस करती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं। वहीं कई सितारों ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viaan Raj Kundra (@viaanrajkundra)

बता दें कि बीते दिन ही शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पहली बार मामले पर अपना बयान दिया है। उन्होंने लंबे से पोस्ट में अपने दिल की बहुत सारी बातें लिखीं। इस पोस्ट के जरिए शिल्पा ने लोगों से अपील की है कि मामले में किसी भी तरह झूठी बातें ना फैलाई जाएं। शिल्पा ने अपने इस पोस्ट में लिखा था कि वो इस मामले में अब तक चुप रही हैं और आगे भी चुप ही रहेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था और कानून पर पूरा भरोसा है। मामले में शिल्पा और उनके परिवार को जमकर ट्रोल किया जा रहा है ऐसे में अब कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शिल्पा के समर्थन में एक- एक कर आगे आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी