Shilpa Shetty और राज कुंद्रा उठाते हैं शमिता शेट्टी का खर्च? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के विवाद की वजह से उनका पूरा परिवार चर्चा में आ गया है। राज की वजह से शिल्पा तो लोगों के निशाने पर हैं ही इसके साथ शिल्पा शेट्टी भी खबरों में आ गई हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:38 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:38 AM (IST)
Shilpa Shetty और राज कुंद्रा उठाते हैं शमिता शेट्टी का खर्च? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
Photo Credit - Shamita Shetty Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के विवाद की वजह से उनका पूरा परिवार चर्चा में आ गया है। राज की वजह से शिल्पा तो लोगों के निशाने पर हैं ही इसके साथ शिल्पा शेट्टी भी खबरों में आ गई हैं। राज की वजह से पिछले कुछ दिन से शमिता की हर एक्टिविटी पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। बीते दिनों शमिता सैलून जाते हुए स्पॉट हुई थीं तो लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थीं। अब शमिता को लेकर चर्चा चल रही है कि उनका सारा खर्च बहन शिल्पा शेट्टी और जीजू राज कुंद्रा उठाते हैं। इस चर्चा पर अब ख़ुद शमिता ने जवाब दिया है।

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए शमिता ने कहा, ‘मैं आपको ये साफ कर दूं कि मैं अपना ख्याल खुद रखती हूं और किसी पर निरभर नहीं हूं'। बहन शिल्पा शेट्टी से उनकी तुलना के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो हमेशा से ही अपनी बड़ी बहन की तरह बनने की ख्वाहिश रखती थीं। शमिता ने ये भी कहा कि उन्हें बुरा नहीं लगता, लेकिन वो अक्सर सोचती हैं कि लोग दो व्यक्तियों से जीवन में समान चीजें हासिल करने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?

आपको बता दें कि शमिता शेट्टी ने अमिताभ बच्चन और शाहरुख ख़ान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि शमिता के बॉलीवुड करियर उतना सक्सेसफुल नहीं रहा जितना शिल्पा शेट्टी का रहा है। शमिता कुछ शोज में ज़रूर नज़र आई हैं। अब खबर है कि एक्ट्रेस बिग बॉस 15 में नज़र आ सकती हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शमिता भी शो में भाग ले सकती हैं’।

अगर एक्ट्रेस बिग बॉस में जाती हैं दो जाहिर उनके लिए अभी ये बहुत मुश्किल फैसला होगा क्योंकि उनकी बहन शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा फिलहाल जेल में बंद हैं और इस वजह से शेट्टी परिवार बहुत मुश्किलों से जूझ रहा है। राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफिक फिल्में बनाने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। फिलहाल वो न्यायिक हिरासत में हैं।

chat bot
आपका साथी