शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के साथ शेयर की सेल्फी, ताहिरा कश्यप ने कमेंट कर कही ये बात

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी एक्टिविटी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने बेटे वियान के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में उनके और वियान के चेहरे पर क्रीम लगी हुई दिख रही है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 03:35 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 03:35 PM (IST)
शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के साथ शेयर की सेल्फी, ताहिरा कश्यप ने कमेंट कर कही ये बात
Shilpa Shetty shared selfie with son Viaan, Tahira Kashyap commented and said this. photo source @theshilpashetty instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी एक्टिविटी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपने बेटे वियान के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में शिल्पा और वियान के चेहरे पर फेसपैक क्रीम लगी हुई दिख रही है।

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, मेरे बेटे सन शाइन के साथ कुछ रविवार वाइब्स में मास्किंग और बेसिंग। अभिनेत्री की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद किया जा रहा है। फोटो को अब तक कई लाख लोग लाइक कर चुक हैं। साथ ही तस्वीर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं तस्वीर पर कमेंट कर आय़ुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने कमेंट कर लिखा, वो आपकी कार्बन कॉपी है।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

आपको बता दें कि अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा की एक्टिविटी को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक पंजाब गाने पर वॉक करती दिख रही हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री पिंक कलर की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं।

वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो शब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेतिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

उन्हें आखिरी बार प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हांगामा 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीजान जाफरी ने अहम किरदार निभाएं हैं। उन्होंने आखिरी बार प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आईं थीं। इस फिल्म में परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष ने अहम किरदार निभाएं हैं।  

chat bot
आपका साथी