Shilpa Shetty ने वीडियो शेयर कर दी अष्टमी की शुभकामनाएं, कहा- ‘महागौरी आप सभी को प्यार और पॉजिटिविटी का आशीर्वाद दे’

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर इंटरनेट पर जिम में वर्कआउट और योग करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने चैत्र नवरात्र की अष्टमी के मौके पर वीडियो शेयर कर शुभकामनाएं दी है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:45 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:44 PM (IST)
Shilpa Shetty ने वीडियो शेयर कर दी अष्टमी की शुभकामनाएं, कहा- ‘महागौरी आप सभी को प्यार और पॉजिटिविटी का आशीर्वाद दे’
Shilpa Shetty shared a video wishing Ashtami. photo source @theshilpashetty instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर इंटरनेट पर जिम में वर्कआउट और योग करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने चैत्र नवरात्र की अष्टमी के मौके पर वीडियो शेयर कर शुभकामनाएं दी है।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने इंस्टा फैंस को अष्टमी की शुभकामनाएं दी रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने एक छोटी बच्ची को माता रानी के स्वरूप में तैयार किया है और साथ ही बच्ची को माता रानी का एक पटका भी भेट किया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ‘आप सभी को अष्टमी की शुभकामनाएं, माँ महागौरी आप सभी को प्यार और पॉजिटिविटी का आशीर्वाद दे।’

 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

अभिनेत्री की इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर खबर लिखे जाने तक 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो नौकासन करती नजर आ रही थी। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा था।

 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है।

इसके अलावा वो ‘निकम्मा’ में भी नजर आने वाली हैं। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'अपने' में सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र के साथ दिखा दी थीं।

chat bot
आपका साथी