Shilpa Shetty ने बेटी और बेटे के साथ शेयर किया नवरात्रि पूजा का वीडियो, नहीं दिखे पति राज कुंद्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जितनी मॉर्डन हैं वो उतनी ही धार्मिक भी हैं। चाहें दीवाली हो या होली या कोई भी त्यौहार हो शिल्पा उसे हमेशा बड़ी निष्ठा और धूमधाम से मनाती हैं। अब नवरात्री के मौके पर भी शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 09:04 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 09:25 AM (IST)
Shilpa Shetty ने बेटी और बेटे के साथ शेयर किया नवरात्रि पूजा का वीडियो, नहीं दिखे पति राज कुंद्रा
Photo credit - Shilpa Shetty Insta Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जितनी मॉर्डन हैं वो उतनी ही धार्मिक भी हैं। चाहें दीवाली हो या होली, या कोई भी त्यौहार हो शिल्पा उसे हमेशा बड़ी निष्ठा और धूमधाम से मनाती हैं। अब नवरात्रि के मौके पर भी शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बच्चों के साथ पूजा करती दिख रही हैं। इस वीडियो में शिल्पा के साथ उनका बेटा वियान राज कुंद्रा और बेटी समिशा शेट्टी और कुछ स्टाफ मेंबर्स नज़र आ रहे हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इस वीडियो में शिल्पा के पति राज कुंद्रा नज़र नहीं आ रहे हैं। 

वीडियो में दिख रहा है कि शिल्पा और वियान अपने घर में दुर्गा मां की आरती कर रहे हैं तो वहीं समिशा साइड में खेल रही हैं इस दौरान पूरा स्टाफ हाथ जोड़कर खड़ा है। पूजा के दौरान शिल्पा और वियान ने ऑरेंज कलर के कपड़े पहन रखे हैं। वहीं समिशा ने ऑरेंज एंड व्हाइट रंग की फ्रॉक पहन रखी है। शिल्पा के इस वीडियो पर कमेंट कर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं और वियान को मंत्र पढ़ने के लिए शाबाशी दे रहे हैं। देखें वीडियो।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

बताते चलें पॉर्नोग्राफिक केस में जेल से रिहा होने के बाद से अब तक राज कुंद्रा कैमरे के सामने नहीं आए हैं। आमतौर पर शिल्पा जब भी कोई त्यौहर सेलिब्रेट करती थीं तो राज हर जगह और हमेशा उनके साथ होते थे, लेकिन इस बार नवरात्रि के मौके पर राज घर में होकर भी कहीं नज़र नहीं आ रहे हैं। न ही शिल्पा ने अब तक राज के साथ अपना कोई फोटो या वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयरक  किया है। हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर पूरी त रह एक्टिव हैं, लेकिन पति के रिहा होने केब बाद भी उन्होंने अब तक राज के साथ कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है।आपको बता दें कि राज को 19 जुलाई को पॉर्नोग्राफिक फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, उसके करीब दो महीने बाद सितंबर में वो जेल से रिहा हुए थे। 

chat bot
आपका साथी