Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा शेयर किया फनी वीडियो, लिखा खास कैप्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेट और शानदार अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। उनके फोटोज वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। अब उनके पति राजकुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 10:18 PM (IST)
Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा शेयर किया फनी वीडियो, लिखा खास कैप्शन
Shilpa Shetty husband Raj Kundra shared a funny video. photo source @theshilpashetty instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेट और शानदार अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। उनके फोटोज वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। अब उनके पति राजकुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक फनी ऑडियो पर लिपसिंग करते नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘खुद कोविड पॉजिटिव होने के बाद मैंने महसूस किया कि ये काफी निराशाजनक है। इसलिए कुछ खुशियां और हंसी को शेयर करना जरूरी है। क्योंकि पॉजिटिव सोच से आप कोविड को हरा सकते हैं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

वहीं शिल्पा शेट्टी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें योग और एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को कई क्लिप वीडियो को मर्ज कर बनाया गया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘ये हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए है, जो सच्चे चैंपियन हैं और जिन्हें हमारे सभी प्यार और समर्थन की जरूरत है। आइए अपने उन हीरों के लिए पसीना बहाएं जो पीपीई में लोगों की जान बचा रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैंस के वीडियो में चल रहे सॉन्ग पर रील्स बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि इस गाने का उपयोग करके एक रील बनाएं और मुझे फास्ट एंड अप इंडिया और हील विद रील्स के साथ टैग करें।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा वो ‘निकम्मा’ में भी नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी