राज कुंद्रा की जमानत के बाद शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'बुरे तूफान के बाद भी...'

अब शिल्पा शेट्टी के बुरे दिनों की गिनती लगभग खत्म हो चुकी है। क्योंकि उनके पति राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी मामले में जमानत मिल गई है। राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:57 AM (IST)
राज कुंद्रा की जमानत के बाद शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'बुरे तूफान के बाद भी...'
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुछ महीनों से काफी परेशान चल रही थीं। लेकिन ऐसे बुरे समय में शिल्पा शेट्टी ने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने अपने जीवन को पहले की तरह ही बनाए रखा। ऐसे समय में अभिनेत्री अपने परिवार के लिए ताकत बनकर खड़ी रहीं। अब शिल्पा शेट्टी के बुरे दिनों की गिनती लगभग खत्म हो चुकी है। क्योंकि उनके पति राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी मामले में जमानत मिल गई है। राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है।

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कुछ समय के लिए शिल्पा सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं। लेकिन कुछ ही दिनों में उन्होंने खुद को और परिवार को संभाला और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट का सिलसिला शुरू कर दिया। अब हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के घर लौटने पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। जिसे देख लगता है कि शिल्पा ने अब राहत की सांस ली है और वो इससे खुश भी हैं।

शिल्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शाम के वक्त में आसमान पर निकले इंद्रधनुष की तस्वीर है और कैप्शन में राइटर को कोट करते हुए लिखा कि, 'इंद्रधनुष का अस्तित्व ये बताने के लिए ही है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।' हालांकि इस पोस्ट में शिल्पा ने किसी का नाम तो नहीं जोड़ा लेकिन राज कुंद्रा की जमानत के बाद ही उन्होंने ये पोस्ट शेयर किया है। जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये पोस्ट उसी से जोड़कर किया गया है।

बता दें कि राज कुंद्रा रो अश्लील वीडियो बनाने के मामले में 19 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से कई बार उन्होंने जमानत याचिका लगाई। अब जाकर राज कुंद्रा को जमानत मिल पाई है। राज को ये जमानत मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50,000 रुपये के मुचलके पर दी गई है। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी औक उनके परिवार ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।

chat bot
आपका साथी