Raj Kundra की गिरफ्तारी के बीच शिल्पा शेट्टी से मिलने फूल लेकर घर पहुंचा ये फैन, वीडियो हो रहा वायरल
दरअसल शिल्पा शेट्टी इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा पुलिस कस्टडी में हैं उनके ऊपर अश्लील फिल्मों के कारोबार का आरोप लगा है। ऐसे मुश्किल समय में शिल्पा शेट्टी के फैंस ने उनका साथ नहीं छोड़ा।
नई दिल्ली, जेएनएन। कहते हैं मुश्किल वक्त में ही अपने और परायों में फर्क समझ आता है। ये वही दौर होता है जिसमें आपके पास कुछ गिने- चुने लोग ही रह जाते हैं। लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ये वक्त उनके असली और नकली फैन की भी पहचान करवा देता है। ऐसा ही कुछ शिल्पा शेट्टी के साथ भी इस समय हो रहा है। शिल्पा के मुश्किल वक्त में उनके फैंस उनके साथ पूरी तरह से खड़े हैं।
दरअसल शिल्पा शेट्टी इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा पुलिस कस्टडी में हैं उनके ऊपर अश्लील फिल्मों के कारोबार का आरोप लगा है। ऐसे मुश्किल समय में शिल्पा शेट्टी के फैंस ने उनका साथ नहीं छोड़ा। शिल्पा के समर्थन में उनके कई फैंस उनके घर के बाहर भीड़ लगाकर खड़े हुए देखे गए। इन्हीं में से उनके एक फैन ने उन्हें फूल भी भेट किए।
इसका वीडियो सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट विरल भायानी ने शेयर किया है। विरल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो मेंदेखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी के घर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा है। इन्हीं में से एक शख्स सफेद रंग के फूलों का गुलदस्ता लेकर भी खड़ा नजर आया। फैन का मकसद शिल्पा शेट्टी को इस मुश्किल समय में सांत्वना देना था।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई लोग तो फैन की तारीफ कर रहे हैं हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो इसे बकवास बता रहे हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी के घर आज मुंबई पुलिस की टीम पहुंची थी। राज कुंद्रा के हिरासत में लिए जाने के बाद उनके जुहू स्थित बंगले पर तलाशी लेने और शिल्पा के बयान दर्ज करने पुलिस पहुंची थी। जहां पर करीब छह घंटे तक अभिनेत्री से पूछताछ चली है।